विस्तार
जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
संता की बीवी - सुनिए जी,
रात नींद में आप मुझे गालियाँ दे रहे थे,
संता - ओ नहीं सोणिये,
ये तुम्हारा वहम है,
बीवी - क्या वहम है?
संता - यही कि मैं नींद में था।
पप्पू,डॉक्टर से - क्या आप बिना दर्द किये भी दाँत निकाल लेते हो ?
डॉक्टर - नही तो !
पप्पू - मै निकाल लेता हूँ !
डॉक्टर - कैसे ?
पप्पू - ही ही ही ही ही ही हा हा
मुह दिखाई पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेट दिया।
पत्नी - कुछ सोने की चीज दो !!
पति - ले तकिया ले और सो जा !!!
पत्नी - शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया..?
पति - फिर तुमसे शादी हो गई, और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान….
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला…
कब्रिस्तान…