विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
सोनू: शादी का मतलब क्या है?
मोनू: आप मुझे 'नसीब से मिले हो' से लेकर 'नसीब फूटे थे जो तुम मिले' तक का सफर।
मास्टर जी : अगर पृथ्वी के अंदर LAVA है तो बाहर क्या है ?
संजू : मास्टर जी बाहर ओप्पो और VIVO है
टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..
टीचर (स्टूडेंट से) : सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट : फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है