विस्तार
पिज्जा पार्टी तो हर तीसरे दिन होती है चाहे अॉफिस हो या घर। पिज्जा खाने का शौक हर किसी के लिस्ट में होगा। इसी बात को ध्यान में रखककर अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में 'बिकनी पिज्जा' बनाया जा रहा है, जिसे खा भी सकते हैं। अब पहनने वाली चीजों को भी खाने लायक बनाया जा रहा है, इससे अद्भुत और क्या हो सकता है। दुनिया में कितनी उटपटांग चीजे हो रही हैं जिसके बारे में बखान करना मुश्किल है।
टॉयलेट रेस्टरेंट, जिसमें लोग टॉयलेट सीट पर बैठकर खाते हैं। वेटर उन्हें टॉयलेट सीट में ही खाना परोसते हैं। वैसे ही अब बिकनी पिज्जा बनाया जा रहा है। ये साधारण पिज्जा की तरह ही होगा लेकिन इसे बिकनी का आकार दिया गया होगा। ये बिकनी पिज्जा सिर्फ एक दिन के लिए अॉफर किया जाएगा।
मतलब अब आप पिज्जा खा ही नहीं पहन भी सकते हैं। इस पिज्जा बिकनी को फूड स्टाइलिस्ट जेसी बियर्डेन ने डिजाइन दिया है। तो आप खाना चाहेंगे बिकनी पिज्जा?
दरअसल 5 जुलाई को बिकनी डे। उस स्पेशल दिन के लिए ये रेस्टोरेंट पिज्जा की तरह बनी हुई बिकनी अॉफर कर रहा है। इस बिकनी पिज्जा को पहनकर पिज्जा खाने के लिए ये रस्टोरेंट चैलेंज कर रहा है। इसे 'पिज्जा कीनी' नाम दिया गया है। जिसे चीज और कैलिफोर्निया के टमाटरों से बनाया गया है।
एक दिन के लिए अॉफर लेकिन कीमत 10 हजार डॉलर। इसपर लोगों ने अलग अलग रिएक्शन भी दिए हैं। लोग इसे सोशल मीडिया का नया आविष्कार मान रहे हैं। कुछ लोगों ने पूछ डाला कि इस बिकनी पिज्जा को केवल लड़कियों के लिए बनाया गया है?