विस्तार
टाइगर श्रॉफ़ के डांस के तो हम सब कायल हैं। वो एक बेहद मेहनती कलाकार हैं। वो डांस में अपनी जान लगा देते हैं। बॉलीवुड के डांसर्स की लिस्ट में नया नाम उनका ही है। फिर चाहे वो उनका खुद का गाना हो या ऋतिक रोशन की फ़िल्म धूम का, टाइगर हर गाने पर अपना जलवा बिखेर सकते हैं।
हाल ही में उन्होंने जिओ फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड में अपनी डांस परफॉरमेंस दी। इस सोलो परफॉरमेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर शायद आप में से किसी का ध्यान नहीं गया होगा। सबसे पहले आप ये तस्वीर देखिए, उसके बाद हमें बताइए कि क्या आप समझ पाए कि गड़बड़ क्या है!
हां तो दिखा कुछ? असल में गड़बड़ टाइगर के साथ नहीं बल्कि उनके पीछे नाच रहे लड़कों के साथ हुई। आपने वार्डरॉब मैलफंक्शन के बारे में तो सुना ही होगा। ये शब्द हमेशा ही हीरोइनों के साथ जोड़ा जाता है। कई बार ये मॉडल्स के साथ भी हो जाता है और इसे लोग पब्लिसिटी स्टंट भी करार देते हैं। लेकिन ये तो किसी के साथ भी हो सकता है।
टाइगर की परफॉरमेंस के दौरान उनके पीछे नाच रहे लड़कों की कॉस्ट्यूम इतनी टाइट थी कि वो स्टेज पर ही फट गई। और ऐसा किसी एक लड़के के साथ नहीं हुआ बल्कि 2-3 लड़के इस घटना के शिकार हुए। अब क्योंकि वो लड़के थे और टाइगर के पीछे नाच रहे थे इसलिए इस बात पर किसी की नज़र नहीं गई।
ये कोई छोटी या मज़ाक की बात नहीं है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता था। ये एक बहुत बड़ी खामी है जिसकी उम्मीद फ़िल्मफ़ेयर से नहीं की जा सकती। इतने बड़े शो में जिसके न जाने कितने ही स्पोंसर होते हैं, क्या इतने घटिया क्वालिटी के कपड़े आते हैं? इससे अच्छे कपड़े तो सरकारी स्कूल में मंगा लिए जाते हैं।
अगर ऐसा ही कुछ लड़कियों के साथ हो जाता तो क्या होता? क्या कॉस्ट्यूम वाले उनसे माफ़ी मांगते? क्या इन लड़कों से माफ़ी मांगी गई होगी? या फिर ये कहें कि फ्री के सिम की स्पोंसरशिप ऐसी ही होती है। इसमें इतना ही मिलता है!