विस्तार
WWE के फाइटर्स के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ और वाइफ के बारें में शायद कम ही लोग जानते हैं। आइए आपको बताते है कि इन महाबलियों के दिल पर कौन राज करता है। ये रहे WWE के 5 सुपरस्टार्स जिनकी बेहद खूबसूरत पत्नियां या गर्लफ्रेंड हैं
द रॉक के प्रशंसक उनकी गर्लफ्रेंड को नहीं जानते होंगे। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम लॉरेन हाशिए है, वे रेड कारपेट पर ज्यादा नहीं देखी गई, लॉरेन एक सिंगर है। कई बार द रॉक के साथ वे बिजनेस डील भी करती है, लेकिन इसके बावजूद कभी भी द रॉक ने उन्हें या उनकी बेटी को सबके सामने आने नहीं दिया। दोनों के रिश्ते को करीब 9 साल हो गए हैं।
रैंडी ऑर्टन की पर्सनेल्टी ही ऐसी है कि जाहिर सी बात है कि उनकी महिला फैन बहुत हैं, इसलिए वे किसे डेट कर रहे हैं, या किससे शादी की है, ऐसी खबरें हमेशा सुर्खियां में बनी रहती हैं। ऑर्टन पिछले साल से किम मारी केसलर को डेट कर रहे हैं और हाल ही में दोनों ने सगाई भी कर ली। किम मेरी केसलेर का ट्विटर अकाउंट पूरी तरह से ऑर्टन के नाम से भरा हुआ है। वो शायद उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर होंगी।
माना जाता है कि ये सबसे प्यारी जोड़ी है। क्रिस जेरिको और जेसिका लॉकहार्ट हाई स्कूल में मिले थे। दोनों की शादी 2000 में हुई। इनके 3 बच्चे है और क्रिस ने अपनी ऊंगली पर शादी का बैंड बनाया हुआ है क्योंकि वे हमेशा अपनी अंगूठी खो देते हैं।
रोमन रेन्स शील्ड के ऐसे खिलाडी है जिन पर मैनेजमेंट टीम और लड़कियां हमेशा फिदा रहती है। रेन्स और एम्ब्रोज दोनों ने माना है कि महिलाएं रेन्स की ओर ज्यादा आकर्षित हैं। लेकिन सबको हैरानी होगी जब उन्हें पता चलेगा कि उनके कॉलेज की साथी गेलिन बेकर के साथ उनकी एक बेटी हैं। दोनों साथ में हॉल ऑफ फेम में दिखे थे और रेन्स जब चोट के कारण WWE से बाहर थे तब दोनों ने शादी कर ली थी। बेकर एक एथेलीट भी है, उन्होंने हर्डल, हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में भाग लिया था।
WWE सुपरस्टार की सबसे ज्यादा देखी गयी पत्नी है रेबेका। कई बार वे शॉन माइकल्स की स्टोरीलाइन का भी हिस्सा रही हैं। शॉन माइकल्स के हॉल ऑफ फेम के सभी मैचेस में रेबेका मौजूद रहती हैं। JBL और उनके पति के मुकाबले में उन्होंने एहम भूमिका निभाई, उन्होंने JBL को थप्पड़ मारा था। 90 की दशक में वे नाइट्रो गर्ल थी, तभी वे शॉन से मिली। रेबेका ने खुद कभी रेसलिंग में हिस्सा नहीं लिया।