विस्तार
कभी क्रिकेट का सीजन होता है तो कभी फुटबॉल का फीवर चढ़ जाता है। खेल प्रेमियों को टाइम पास करने का कोई न कोई बहाना मिल ही जाता है। हिंदुस्तान में क्रिकेट के अलावा भी कुछ खेल खेले जाते हैं लेकिन दर्शकों की ज्यादा दिलचस्पी रही नहीं उनमें कभी। खो-खो, कबड्डी, गुल्ली डंडा जैसे खेल तो स्थानीय लेवल तक ही छटपटा कर रह जाते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से खेल हैं जो लोकल लेवल तक ही सिमित हैं। लेकिन हैं बड़े मजेदार।
कुश्ती, फ्री स्टाइल, बॉक्सिंग... इन खेलों के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन आपने शायद ही ऑयल रेसलिंग के बारे में सुना होगा। ये खेल तुर्की में खेला जाता है। ये वहां का नेशनल गेम है लेकिन अनदेखी के अंधेरे में कहीं खोया हुआ है। इस खेल में शरीर को पूरी तरीके से तेल से भिगो दिया जाता है और फिर कुश्ती होती है। ये खेल अब तुर्की से निकलकर नीदरलैंड और जापान में खेला जाने लगा है।
कार रेसिंग, बाइक रेसिंग, साइकिल रेसिंग... और भी न जाने कौन कौन सी रेसिंग सुनी होगी। लेकिन बेड रेसिंग के बारे में शायद ही कोई जानता हो। नॉर्थ यॉर्कशायर में ये खेल काफी लोकप्रिय है। इसमें एक टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं। इन्हें एक लोहे के बेड को अपने टारगेट तक पहुंचाना होता है। पहिए लगे बेड पर एक खिलाड़ी लेट जाता है। बाकि के 5 खिलाड़ी उसे ढकेलते हैं। रास्ते में कई तरह की बाधाएं आती है, जिसमें एक नदी को भी पार करना होता है। एक टीम को कुल 3 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है।
आप कुछ समझे, उससे पहले आपको बता दें कि इस खेल में आपको कपड़े प्रेस करने होंगे। आसान समझनें की भूल न करें। बेड पर बैठकर या टेबल पर कपड़े रखकर प्रेस नहीं करने हैं। ये कपड़ें कहीं भी प्रेस करने के लिए दिए जाते हैं। जैसे कि किसी पहाड़ पर उलटे लटक कर, समुद्री लहरों पर खड़े होकर वगैरह... वगैरह...
फिल्म दम लगा के हइशा में आयुषमान खुराना ने जो किया था, वैसा ही कुछ खेल होता है। बस फर्क ये है कि उसमें पत्नी को उठाकर मैदान में दौड़ना था। यहां कई सारे बाधाओं को पार करते हुए टारगेट पर पहुंचना होता है। इस खेल में पति को पत्नी को कंधे पर उठाकर कर 250 मीटर की दौड़ को पूरा करना होता है।
इस खेल में आपको मुंह बुरा बनाना होता है। जितना गंदा मुंह आप बना पाएंगे, खेल में जीतने की संभावना उतनी बढ़ जाएगी। इस खेल को तो कई देशों में खेला जाता है। हाल ही में इस गेम की इंटरनेशनल प्रतियोगिता कराई गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में इसका आयोजन कन्ब्रिया, इंग्लैंड में कराया गया था।