विस्तार
ईनाम वो होता है जिसके बारे में सुनकर खुशी होती है। इसके छोटे होने से भी खुशी मिलती है। लेकिन ये बहुत बड़ा या कुछ अजीब हो तो थोड़ा सोचना पड़ता है। दुनिया में ऐसी बहुत सी प्रतियोगितायें होती है जिनके जीतने पर अजीब तरह के ईनाम मिलते हैं। ऐसी ही कुछ प्रतियोगिताओं और उनको जीतने वाले लोगों के बारे में बता रहे हैं हम आपको। इनमें सबको ऐसे-ऐसे ईनाम मिले कि आप सोच भी नहीं सकते।
आप सोच सकते हैं कि किसी को ईनाम में बड़ा सा बंगला मिले, बंगला इतना बड़ा हो जिसमें गोल्फ कोर्स और हेलिकॉप्टर लैंडिग जैसे इंतजाम हों तो कैसा लगता होगा। क्रॉसवर्ड कॉम्पटीशन जोकि क्रिसमस थीम पर आधारित था, उसे डोना पीरी नाम की महिला ने ऑर्गनाइज कराया था। इसे जीतने वाले को जॉर्जियन मैन्शन मिला था। इस मैन्शन की भव्यता देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। विनर का नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया था।
फुटबॉलर प्रेमियों के लिए रोनाल्डो के साथ एक दिन बिताना, मतलब मक्का मदीना होकर आने के बराबर है। क्रिश्चियानो रोनाल्डो ने ऐसी ही एक प्रतियोगिता रखी जिसमें जीतने वाले को एक दिन तक रोनाल्डो के साथ रहने का मौका मिलेगा। साथ ही उनके जैसे हेयर कट और 4 स्टार होटल में तीन दिनों तक ठहरने का भी इंतजाम किया गया था। इसके अलावा रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के दो वीआईपी टिकट भी दिए जाने की बात कही थी।
2016 में डफ और सेलिब्रिटीज ने आइसलैंड पर बने एक होटल को ही ईनाम में दे दिया था। 16 कमरों के इस होटल को दस हजार लोगों के बीच में टैक्स अकाउंटेट जॉश और उनके साथी को दिया गया था। ये दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले थे।
फ्लोरिडा में एक कॉम्पटीशन रखा गया था। सीजेल रेप्टाइल नाम के स्टोर ने इस प्रतियोगिता में कीड़े और कॉकरेच खाने की शर्त रखी थी। इसमें 30 लोगों ने हिस्सा लिया और जीतने वाले को जहरीला पायथन पकड़ा दिया गया।
नार्थ अमेरिका में एक प्रतियोगिता में पत्नी को कंधे पर उठाकर कीचड़ और पानी में दौड़ना था। 1 मीटर गहरे पानी और कीचड़ में दौड़ने पर वाइफ के वजन के बराबर बीयर का ईनाम था। मजेदार बात ये है कि कॉम्पटीशन के लिए पत्नी का वजन कम से कम 49 किलो अनिवार्य किया गया था।