विस्तार
अगर आपने हवाई सफर किया है तो आपने देखा होगा की पैसेंजर्स की एंट्री के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट के हाथ पीछे होते हैं। लेकिन शायद आपका इस तरफ ध्यान नहीं गया होगा कि इसकी वजह क्या है। क्या कारण है जो एंट्री के समय फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथ पीछे रखते हैं।
आइये हम आपको बताते हैं इसके पीछे क्या कारण होता है !
दरअसल फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथ में एक काउंटिंग मशीन रखते हैं और यात्रियों की एंट्री के दौरान उस मशीन के जरिये वो यात्रियों की गिनती करते हैं।
उनके हाथ में एक छोटी सी काउंटिंग मशीन होती है और यात्रियों का अभिनन्दन भी करना होता है ऐसे में यात्रियों का इस ओर ध्यान ना भटके इस लिए फ्लाइट अटेंडेंट अपने हाथ पीछे रखते हैं और उस मशीन में क्लिक करते हुए एक एक यात्री की गिनती करते हैं।
ये एक नॉन इलेक्ट्रॉनिक मशीन होती है जिसका इस्तेमाल भीड़भाड़ या जल्दी जल्दी लोगों के आने जाने के समय लोगों की गिनती करने के लिए किया जाता है।
विमान में सभी यात्रियों के बैठने के बाद एक बार फिर से सभी की काउंटिंग की जाती है और मशीन की काउंटिंग से मिलान किया जाता है।
है न मज़ेदार जानकारी..