विस्तार
सबसे पहले तो जिनकी गर्लफ्रेंड है, वे लड़के गांठ बांध लें कि उनके लिए तेजी से बदलते इस वक्त में अगर जीवन का कोई सबसे बड़ा लक्ष्य, सबसे बड़ी चुनौती और सबसे जरूरी काम है तो वह है गर्लफ्रेंड की हर ख्वाहिश पर मर मिटना।
गर्लफ्रेंड की बात बात पर तारीफ करने से वो खुश होगी लेकिन उसके सामने दूसरी लड़कियों को उनसे कमतर बताने पर वे और खुश होगी।
दुनिया भर की गर्लफ्रेंड्स में एक बात कॉमन होती है कि उन्हें चॉकलेट, आइसक्रीम, गोलगप्पे और पिज्जा से उनके व्बॉयफ्रेंड से ज्यादा प्यार होता है। इसलिए समय समय पर इनकी डोज बिना कहे मुहैया कराते रहें।
गर्लफ्रेंड्स को वैसे तो फिल्मों की स्टोरी और डायलॉग्स से कोई लेना देना नहीं होता, लेकिन फिल्में देखना पसंद होता है, क्योंकि उनसे उन्हें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का पता चल जाता है। इसलिए हफ्ते में एक बार मूवी का प्रोग्राम बिना कहे बना लें।
शॉपिंग एक ऐसा मौका जो गर्लफ्रेंड के जीवन उनकी मंगनी और शादी से ज्यादा अहमियत रखता है, इसलिए इसका ख्याल रखें। जरूरी नहीं कि शॉपिंग के लिए आप किसी मॉल और ब्रैंड के आउटलेट पर जाएं... जंतर मंतर, पालिका बाजार, सरोजनी, लाजपत जैसे मार्केट भी काफी रहेंगे।
करवाचौथ टाइप व्रत कभी कभी गर्लफ्रेंड के लिए भी रख लें और उसे इसके बारे में बताते रहे।
अंत में सबसे जरूरी बात... अपनी डिक्शनरी में बॉस की जगह गर्लफ्रेंड को रख लें। जैसे कि- गर्लफ्रेंड इज ऑलवेज राइट!