विस्तार
एक सामान्य सी धारणा है कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान में जोश कम हो जाता है। लेकिन इस धारणा को गाहे-बगाहे चुनौतियां मिलती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक काफी बुजुर्ग महिला वर्कआउट कर रही है।
इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है जोआना ने। जोआना के करीब 2 मिनट के इस वीडियो को अब तक 92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में बुजुर्ग महिला अपने पीछे वर्कआउट कर रही महिला की ही तरह वर्कआउट कर रही हैं। वीडियो देखकर आप हंसने के साथ-साथ इस बुजुर्ग की तारीफ भी करते हैं। आप भी देखें वीडियो