विस्तार
फैशन भी गजब की चीज है, कुछ नहीं पता कब लोग इसके नशे में क्या करने लग जाएं। कोई पहनने में फैशन दिखाता है तो कोई रहने और खाने में। ऐसा भी नहीं है कि फैशन का शौक लोगों को अभी से लगने लगा है बल्कि ये तो सदियों पुराना मर्ज है। पुराने समय में भी फैशन ट्रेंड होते थे बस उनका अंदाज थोड़ा अलग होता था। आइए आज आपको रूबरू कराते हैं कुछ ऐसे ही फैशन से, जिन्हें देखकर आप चौंके बिना नहीं रह पाएंगे।
भारत में अपटानी प्रजाति की महिलाएं नाक को इस तरह बिंधवाकर रखती हैं। है ना अजीब....
जापान में दांतों को काले रंग से रंगने का भी एक रिवाज है।
क्रीनोलीन... यह 19वीं सदी का यूरोपियन फैशन है जहां महिलाओं की स्कर्ट को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह का जाल वाला पेटिकोट जैसा परिधान पहना जाता था।
जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए कुछ खास दिखा... नहीं...तो आप जरा पलकों और भौहों की ओर देखिए शायद कुछ समझ आए। जी हां 15वीं शताब्दी में यूरोपियन महिलाओं में ये ट्रेंड भी रहा है।
इस बुजुर्ग महिला के पैरों की तरफ देखिए... चीन में पैर की उंगलियों को बांधे रखना भी एक खास फैशन रहा है। हालांकि इस काम में महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है।
(Source: wittyfeed.com)