विस्तार
आजकल रिश्ते ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। मां बाप से लेकर पड़ोसी और रिश्तेदार तक, हर किसी को लगना पड़ता है तब जाकर कहीं अच्छा रिश्ता मिलता है। अपने लड़के या लड़की के लिए रिश्ता ढूंढना होताा है तो आप किसी रिश्तेदार का या फिर मैट्रोमोनियल साइट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन पाकिस्तान में हाल ही में एक ऐप लांच हुआ है जिसका नाम है 'रिश्ता आंटी'। जो आपके लिए रिश्ता ढूंढने में मदद करेगा। रिश्ता आंटी उबर की तरह ही एक ऐप है। जिससे कैब की सर्विस भी मिलती है और शादी के लिए रिश्ता भी!
'रिश्ता आंटी' वो मैरिज मैचमेकर्स है जो लड़के और लड़कियों के बारे में सारी जानकारी रखती हैं… सैलरी, पढ़ाई-लिखाई, वजन और यहां तक की स्किन टोन के बारे में भी। इन जानकारियों से वो आपके होने वाले जीवनसाथी से आपको मिलवाती हैं।
पाकिस्तान के करीम ने इस ऐप को लॉंच किया है। इस रिश्ता आंटी का कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
शादी के लिए रिश्ता ढूंढना सभी पैरेंट्स के लिए बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इस कैब में बैठने के दौरान लोग आंटी को शादी के लिए अपनी शर्ते बता सकते हैं। उसके बाद आंटी उनके लिए एक परफेक्ट रिश्ते की तलाश करेंगी और तलाश करने के बाद मैचिंग करके मिलवाएगी भी।