Home Lifestyle Worlds Famous President Houses

दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन कहां का है? अंदर देख लो ढूंढ के लाए हैं..

Shivendu Shekhar/firkee.in Updated Tue, 10 Jan 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
amerika 1
amerika 1
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया में बहुत-सी फेमस जगहे हैं। लिस्ट बनाने बैठो तो कभी खत्म ना हो शायद। क्योंकि आप और हम उसी को फेमस मान लेते हैं न, जो गूगल बताता है। बहुत सी बची खुची जगहें जो हैं वो हम आपको बीच-बीच में बताते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे। दुनियाभर के राष्ट्रपति कहां रहते हैं? एंटिला-एंटिला करते रहते हो, ज़रा ये भी देख लो एक बार।

'एंटिला' मुकेश अंबानी के मुंबई वाले घर का नाम है। खैर, इंडिया में न पैसे की कमी है और न पैसे वालों की। यहां जो लिस्ट हम बनाने जा रहे हैं। उसकी कोई रैंकिंग-वेंकिंग नहीं कर रहे हैं। काहे कि हमको राष्ट्रपति भवन,दिल्ली से ज्यादा अच्छा कुछ लगता है नहीं। अब लिस्ट देख लो। कितना ज्ञान देते रहें। वैसे क्या लगता है सबसे शानदार घर कहां के राष्ट्रपति का होगा? अमेरिका?? गलत!! अब पढ़ लो।
 

1. प्रेसिडेन्शियल पैलेस- अंकारा, टर्की -

turkey 1

यहां रहते हैं, टर्की के राष्ट्रपति। जो कि अभी हैं 'एरडोगन'। इसमें 1000 कमरे हैं। साथ ही इसकी चार मंजिलें ज़मीन के नीचे भी बनी हैं। अब इससे अंदाज़ा लगा सकते हो। कितना पैसा खर्चाया गया है इस पर। और अगर एरिया के बारे में बात करें तो...एरिया मतलब क्षेत्रफल? व्हाईट हाउस से इसका एरिया 50 गुना ज्यादा बड़ा है।


turkey

कीमत आंकने वाले बताते हैं, लगभग 0.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर। इसका मतलब समझते हो। इसका मतलब होता है। दिल्ली एनसीआर के आस-पास लगभग 13-14 हज़ार आदमी इतने में अपना 2-BHK खरीद सकता है। लेकिन, वहां सिर्फ़ एक आदमी रहता है। टर्की के राष्ट्रपति। 2014 में पहले ये बना था प्रधानमंत्री के ऑफिस के लिए। लेकिन बाद में 'एरडोगन' जब राष्ट्रपति बने तब उन्होंने इसको राष्ट्रपति आवास बना दिया।

2. राष्ट्रपति भवन- नई दिल्ली, इंडिया -

india


यहां रहते हैं, भारत के राष्ट्रपति। जो अभी 'प्रणव मुख़र्जी' हैं। यह बनाया गया था 1929  में। इसमें न केवल 340 कमरे हैं बल्कि अलग से 320 एकड़ में फैला पार्क है। साथ ही राष्ट्रपति भवन के जो स्टाफ हैं उनके रहने की जगहें।

india 1

इस शानदार भारी-भरकम स्ट्रक्चर को बनाने में कम से कम स्टील का इस्तेमाल किया गया था। इस बिल्डिंग को बनाने में लगभग 700 मिलियन ईंट इस्तेमाल में लाए गए थे। जिसका मतलब है, 70 करोड़ ईंटें। साथ ही इसका पाउडरी लाल रंग इसे दुनिया के अन्य दूसरे राष्ट्रपति आवास से अलग करता है। जो बेहद ही यूनिक है।


3. द मॉस्को क्रेमलिन- मॉस्को, रूस

russia 1


यहां रहते हैं। रूस के राष्ट्रपति 'पुतिन'। वैसे तो पुतिन के पास ऐसे भी कई घर हैं। कुछ ऑफिसियल कुछ अनऑफिसियल। लेकिन जब बात इतिहास, कला और साईज पर आती है तब इसके सामने सब फीके।

russia

ऑफिसियली राष्ट्रपति निवास क्रेमलिन के अंदर बनी सीनेट बिल्डिंग है। और इस कैम्पस में इससे आगे और भी बहुत कुछ है। लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है। अगर पुतिन चाहें कि नहीं आज रात हमें किसी और बिल्डिंग में सोना है तो कौन मना कर सकता है भाई।

4. द व्हाईट हाउस- वाशिंगटन, अमेरिका

White-House-at-Night1-1024x682

यहां कौन रहता है शायद बताने की ज़रूरत नहीं है। बिलकुल सही पकड़े हैं। 'ओबामा' साहब रहते हैं आज कल। वैसे अभी डोनाल्ड ट्रम्प आजकल दिन-रात एक किए हुए हैं। कैसे भी चुनाव जीत जाएं एक बार। इसकी सबसे मज़ेदार बात है, इसका रंग। एकदम चमचमाता सफ़ेद। वैसे तो व्हाईट हाउस के अंदर क्या कुछ है, कहना मुश्किल है।
 

amerika 1

लेकिन जितना बाहरी दुनिया को पता है। उसके हिसाब से यहां के जो ऑफिस हैं वो ओवल साइज़ हैं। मतलब अंडाकार। कोई कोना-वोना नहीं। अंदर में क्या नहीं है, स्वीमिंग पूल, सिनेमा थिएटर, बोलिंग कोर्ट। और बाकी दुनिया भर में लोग जो हिलते-डुलते हैं उसकी पूरी खबर रखने के लिए जो इंतज़ाम हैं सो अलग।

5. बकिंघम पैलेस- लंदन, UK

Generated by IJG JPEG Library
यहां रहती हैं ब्रिटेन की महारानी। वो राजशाही भले ऑफिशियली खत्म हो गया है। लेकिन आज भी महारानी विक्टोरिया ही वहां की महारानी हैं। और उन्हीं का आवास है ये। वैसे तो इनको घर की कोई कमी नहीं है। लेकिन जितने भी ऑफिशियल फंक्शन होते हैं न। वो सब यहीं से होते हैं। हमारे यहां के नेताजी लोग सब इंतज़ार में रहते हैं। फंक्शन में बुलावा मिल जाए बस।
 

UK 1

ये बना था 1705 में। और आज इसके अंदर इतना कुछ है कि ये जीता-जागता म्युजियम समझ लो। दुनिया भर के जितने फेमस आर्ट के नाम ले लो सब मिल जाएगा यहां। इसके अंदर 750 से ज्यादा कमरे हैं। साथ ही इसका अपना पोस्ट ऑफिस, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, हॉस्पिटल और महारानी के गहने बनाने के लिए एक वर्कशॉप।

6. द ब्लू हाउस- सियौल,साउथ कोरिया

korea

नार्थ कोरिया नहीं, साउथ कोरिया। यहां रहती हैं साउथ कोरिया की राष्ट्रपति 'पार्क ग्यून हे'। लेकिन यहां की एक खास बात है। वो है कि यहां के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति दोनों यहीं रहते हैं। मात्र 62 एकड़ में बना है ये ब्लू हाउस। लेकिन बेहद ही क्यूट है।

korea 1

इसको ब्लू हाउस बोलते हैं क्योंकि इसके अंदर लगभग 15000 ब्लू ग्रेनाईट टाईल इस्तेमाल किए गए हैं। जिससे इसकी छत बनाई गई। अच्छा एक और ख़ास बात। अगर आपके पास पासपोर्ट हो तो आप जा के अंदर घूम सकते हैं। और इस सुंदर जगह को देख सकते हैं।

7. किरिबिल्ली हाउस- सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

australia 1

वैसे तो यहां मैं सिर्फ राष्ट्रपतियों के निवास की चर्चा कर रहा था। लेकिन जब घूमते-घामते ऑस्ट्रेलिया पहुंचा तब वहां के प्रधानमंत्री का निवास दिखा। एक तो इतना क्यूट नाम। ऊपर से इतना क्यूट प्यारा-सा घर। देख के रहा ही नहीं गया और लिस्ट में खींच लाए।

australia
वैसे तो एक और सरकारी आवास है कैनबरा में लेकिन आज-कल के प्रधानमंत्री ज्यादातर यहीं रहना पसंद कर रहे हैं। टोनी एबॉट जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने इसपर जम के काम करवाया। जिसमें घर के अंदर सिर्फ कारपेट बिछाने पर लगभग 20 लाख रूपये खर्च किए गए थे।


लिस्ट तो और भी लम्बी की जा सकती थी। लेकिन जो मुझे एकदम बेहतरीन टाईप लगे। उसी को मैंने लिस्ट में डाला है। बाकी कुछ आपके पास भी अलग से इनफार्मेशन है वो बता दीजिए। कमेंट बॉक्स आपका है।

Firkee.in मिलेगा मज़ा असली वाला!


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree