विस्तार
बेवकूफी की परिभाषा क्या है? मैं बताता हूं, मैं स्वयं बेवकूफी की सबसे बड़ी परिभाषा हूं। भगवान कसम कभी मौका मिले तो मिल लेना। मुझसे बड़ा वाला ढूंढ के भी नहीं मिलेगा। ये सब मैं अभी बताने की सोच ही रहा था, अपने बारे में। लेकिन, लेकिन हो गया खेल। क्या खेल?
दिख गया ये वाला वीडियो। अब जो दिखा सो दिखा। हमको अपने ऊपर भरोसा बढ़ गया। कैसा? यही की मैं ना जी इस दुनिया का सबसे बड़ा वाला बेवक़ूफ़ नहीं हूं। जो सबसे बड़ा वाला है वो है ये आदमी। यहां आदमी मिर्च छु ले तो 6 बार साबुन घिस के हाथ धोता है। लेकिन इन साहब को कुछ तूफानी करना था। और वो दुनिया को दिखाना भी था। तो वीडियो बनवाए। लेकिन इसके बाद जो इनका पसीना छूटा है। वो देख लें आप खुद ही।
नोट: ज्यादा हीरो बनने का शौक हो और दिमाग पर पागलपन सवार तो इस को घर पर जरूर ट्राय करें। उम्मीद है आप इससे ज्यादा बेहतर वीडियो बना पाएंगे।
वीडियो:
https://youtu.be/HO78wvoL_cc
और एक ख़ास बात इस इंसान ने इस काम के लिए 1250 सॉस की बोतलें खर्च की।
इन महानुभाव के लिए मैं एक विशेष उपाधि की तलाश में हूं। सोच नहीं पा रहा हूं। कमेंट बॉक्स में आपकी सेवा ली जा सकती है। शुक्रिया!
कमजोर दिल वाले जिन लोगों ने देख लिया है। और इसके बाद भी यहां तक पहुंच गए हैं तो उनसे विशेष माफ़ी। हम ऊपर आपके लिए स्पेशल वॉर्निंग लिखना भूल गए थे।
कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है के जैसे Firkee.in को बनाया गया है आपके लिए!