विस्तार
After Two Pheras Bride Calls Off wedding: हर किसी को अपनी शादी से काफी उम्मीदें होती हैं, लेकिन कई बार लोगों की वह उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती और वह जिंदगी के साथ समझौता कर के पूरा जीवन गुजार देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है, जहां एक दुल्हन ने अपनी पसंद के खिलाफ शादी होने पर आधी शादी में ही शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल, दुल्हन ने सिर्फ इस वजह से शादी करने से इंकार कर दिया क्योंकि दूल्हा का रंग कुछ ज्यादा गहरा था। ऐसे में जब दुल्हन से दूल्हे को देखा और उसे वह पसंद नहीं आया, तो उसने ये बड़ा कदम उठा लिया और शादी आगे नहीं हो सकी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये पूरा मामला इटावा के भरथना क्षेत्र में गुरुवार को हुई, जब दूल्हे रवि यादव से नीता यादव नाम की दुल्हन की शादी हो रही थी।
दो फेरे लेने के बाद किया शादी से इनकार
दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। मामला तब गंभीर हो गया जब दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने के लिए शादी के मंडप में पहुंचें। इस दौरान जैसे ही दोनों ने दो फेरे ले लिए तभी नीतू आगे बढ़ने से रुक गई। इसके बाद उसने ऐलान किया कि वह ये शादी नहीं कर सकती।
लड़की ने आरोप लगाया कि उसने पहले दूल्हे को नहीं देखा था। उसने ये भी कहा कि दूल्हे का रंग भी उसकी पसंद के हिसाब से नहीं है। बल्कि वह बहुत गहरे रंग का है। ऐसे में दुल्हन ने तुरंत मंडप छोड़ दिया।
लाख मनाने पर भी नहीं मानी दुल्हन
लड़की के परिवार वालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह समझाने पर भी नहीं लौटी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुल्हन के घरवाले शादी के लिए उसे 6 घंटे तक समझाते रहे, लेकिन इसके बाद भी बिना शादी किए दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।
दुल्हे की जान को खतरा
ऐसे में दूल्हे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दुल्हन को गिफ्ट में दिए गए लाखों रुपये के गहने उन्हें वापस नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं, दूल्हे ने तो, इस घटना के बाद से अपनी जान पर खतरा भी बताया है।