विस्तार
Chinese Woman Cheated On By Her Boyfriend: अक्सर हम फिल्मों की कहानियों को काल्पनिक मान लेते हैं। लेकिन कई बार असल जिंदगी में भी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। फिल्मों में दिखाया जाता है कि लोग प्यार में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यहां तक की सच्चे प्यार के लिए लोग अपनी जान तक देने को तैयार रहते हैं। हालांकि असल जिंदगी में इस तरह के मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है, जहां एक शख्स ने प्यार में पागल अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा बेवकूफ बनाया कि उसने अपनी सारी कमाई उस पर लुटा दी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मौत की खबर मिलने के सालों बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के साथ देखा।
गर्लफ्रेंड ने चुकाए करोड़ों रुपये
एक रिपोर्ट के मुताबिक, झांग नाम की महिला ने बताया कि उसे साल 2017 में यू नाम के शख्स से प्यार हुआ। रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड पर बहुत बड़ा कर्ज है। बॉयफ्रेंड ने उसे बताया था कि बिजनेस में नुकसान की वजह से वह कर्ज के बोझतले दब गया है। झांग भी बिजनेस से ही जुड़ी थीं, इसलिए उसने परेशानी को समझते हुए बॉयफ्रेंड की मदद करने का फैसला किया।
खुद के अपहरण के बारे में बोला झूठ
झांग के मुताबिक, उसने अपने बॉयफ्रेंड को एक साल में 28 हजार डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) का कर्ज चुकाने में मदद की और अगले चार सालों यानी फरवरी 2022 तक किश्तों में कर्ज चुकाया। इस दौरान उसे पता नहीं था कि वह शख्स क्या काम करता है। जब झांग ने उससे शादी करने का फैसला लिया, तो वह बहाने बनाने लगा। ऐसे में उसने झांग से कहा कि वह अपने एक साथी के साथ हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह से जुड़ा है। उस गिरोह ने उसे 1 लाख 40 हजार डॉलर की कीमत की चोरी की दवाओं के साथ पकड़ लिया है। अगर वह फिरौती की रकम नहीं देगी तो वो लोग उसे जान से मार देंगे।
ये सब सुनकर झांग डर गई और तुरंत फिरौती की रकम दे दी। इसके बाद उसे उम्मीद थी कि अब उसका बॉयफ्रेंड घर वापस आ जाएगा। लेकिन बाद में उसे खबर मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। इस कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब इसके दो महीने उसने अपने बॉयफ्रेंड को एक दूसरी लड़की के साथ घूमते देखा। फिर क्या था, झांग ने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से धर दबोचा।