विस्तार
देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी में डांस के वीडियो तो कभी दूल्हा-दुल्हन की मस्ती भरे वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला ये वीडियो एक शादी का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर जयमाला के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। इसी बीच दूल्हे या दुल्हन के दोस्त कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह जाते हैं। आईये जानते हैं आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है...
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़के दोस्त नए नवेले कपल को बहुत ही भारी-भरकम गिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना बड़ा गिफ्ट देखकर दूल्हा-दुल्हन भी हैरान रह जाते हैं। ये लड़के दूल्हा-दुल्हन को वॉशिंग मशीन का खाली डब्बा गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन डब्बे को 4-5 लोग ऐसे पकड़कर ले आते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि डिब्बे के अंदर सच में वॉशिंग मशीन है।
यहां देखिए वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के इस बड़े गिफ्ट के साथ स्टेज पर फोटो भी खिंचवाते हैं और फोटो खिंचवाने के तुरंत बाद गिफ्ट का डब्बा फेंक देते हैं। इसके बाद वहां खड़े रिश्तेदार भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theshaadiswag नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग जमकर एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।