विस्तार
Trending News: लोग अपने सपने में कई तरह की चीजें देखते हैं, अपने सपनों पर लोगों का कोई बस नहीं होता। कई बार हम बेहद भयानक सपना देखते हैं, तो कभी हम सपने में वो सब कर लेते हैं, जो असल में भी करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन अगर एक खूबसूरत सपना जागने के बाद आपके लिए भयानक साबित हो, तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, एक ऐसा ही मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स ने दावा किया कि वह नींद में अपने सपनों की दुनिया में मीट काट रहा था। लेकिन जब वह नींद से जागा तो उसने खुद को खून से लथपथ पाया। असल में भी सोते समय शख्स के हाथ में चाकू था। ऐसे में शख्स ने नींद में खुद को ही लहूलुहान कर लिया। जब उसे तेज दर्द महसूस हुआ तो उसकी नींद खुली और उसके होश उड़ गए।
बता दें, इस शख्स का नाम कोफी आट्टा है, जो पेशे से एक किसान हैं। वह घाना के रहने वाले हैं। दरअसल, कोफी ने नींद में खुद को ही घायल कर लिया। कोफी का कहना है कि जब उनकी नींद खुली तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट को कटा पाया।
उसने बताया कि वह सपने में बकरे को काट रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 12 अगस्त की है। फिलहाल एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। शायद उन्हें सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है, जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत भी पड़ेगी।
एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो, कोफी ने बताया कि वह एक कुर्सी पर झपकी ले रहे थे। ऐसे में हैरानी की बात ये है कि उन्हें इस बात का भी पता नहीं लगा कि उनके हाथ में चाकू कहां से आया। इस दौरान कोफी की पत्नी एडवोआ कोनाडु एक सफर में थीं।
पत्नी के घर पहुंचने पर उन्होंने पति को खून से लथपथ पाया। ऐसे में खून रोकने के लिए वह दौड़कर एक डायपर ले आईं। सीरियस घाव की वजह से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था।