आज के समय में भले ही लोकतंत्र ने राजाओं से उनकी ताकत तथा शासन छिन लिया हो लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे कई राजा एवं राजकुमार है जिनका शाही ठाठ तथा राजशाही देखने को मिलता है। ऐसे एक राजा है पद्मनाभ सिंह महज 21 साल का ये शख्स अकेला 20 हजार करोड़ की संपत्ति का है। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये बात बिल्कुल हकीकत है। सिर्फ यही नहीं, वो युवक खुद को भगवान राम का वंशज भी बताता है।
पद्मनाभ सिंह जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। वह एक मॉडल, पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर भी हैं। वह घूमने के भी बहुत शौकीन हैं। सबसे ज्यादा खर्च वो घूमने पर ही करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जयपुर, भारत के सबसे बड़े रजवाड़ों में से एक है। जयपुर की स्थापना 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने की थी। जयपुर में कच्छावा वंश के राजपूतों ने राज किया है। पद्मनाभ सिंह इसी वंश के राजा हैं व इसको आगे बढ़ा रहे हैं।
कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। इस राजघराने से ताल्लुक रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा इस राजघराने ने अपने आधिकारिक साइट पर भी इस बात का खुलासा किया है।
अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले पद्मनाभ सिंह का जयपुर के राम निवास महल में निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। इस अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और पूल भी है। साल 2011 में इस राजघराने की कुल संपत्ति 621.8 मिलियन यानी 44 अरब रुपये से भी ज्यादा थी, जो अब बढ़कर 48 अरब से भी ज्यादा हो गई है।