विस्तार
हॉलीवुड की स्टार एंजलिना जॉली की नकल करने में बॉलीवुड की हीरोइने से भी कहीं आगे निकली ये लड़की। एंजेलिना जॉली हॉलीवुड की फेमस स्टार हैं। अपने लुक और स्टाइल की वजह से हरदम चर्चाओं में बनी रहती हैं। कई लड़कियों के लिए एंजेलिना एक स्टाइल अाइकॉन हैं। लेकिन 19 साल की इस इरानियन लड़की ने हद कर दी।
स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस तो लगभग हर कोई कॉपी करता है लेकिन इस लड़की की इच्छा थी कि ये एंजेलिना जॉली ही बन जाए। लोग अपना फेवरेट लुक पाने के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन इस लड़की ने एंजेलिना बनने के लिए 50 सर्जरी करवाई। अब इसे देखकर एंजेलिना भी डर रही हैं।
इस लड़की का नाम है सहर तबार। ये ईरान की रहने वाली हैं। उम्र मात्र 19 साल। सहर, हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली की बहुत बड़ी फैन हैं। और हर कीमत पर उनकी तरह दिखने की चाह रखती हैं। इसी चाह के चलते सहर ने 50 सर्जरी, मेकअप, प्रोस्थेटिक मेकओवर सब कुछ करवा डाला। नतीजा, अब सहर को देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। एंजेलिना जॉली की फैंटसी ने इस लड़की की हुलिया ही बदल दी। जिसे अब देखकर हर कोई डर रहा है।
खहरों के मुताबिक, सहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने डाइट कंट्रोल कर अपना वजन 40 किलो कर लिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों पर लोग अजीब रिएक्शन दे रहे हैं। सर्जरी करनाते समय कई बार इस लड़की की जान जाते-जाते बची। फिर भी इस लड़की की चाह शायद जान से बड़ी थी इसलिए हर रिस्क पर इसने सर्जरी कराना बेहतर समझा।
अब लोग इसे कार्टून कैरेक्टर बोल रहे हैं। इस लड़की के अपने दोस्त भी इसे पहचानने से इनकार कर रहे हैं। यही नहीं कुछ इसे डरावनी चुड़ैल का नाम दे रहे। आपका क्या कहना है?