विस्तार
हवाई जवाज़ दुनिया के लिए यातायात का एक ऐसा साधन है जिसने सात समंदर की दूरियों को घंटो भर का सफर बना दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के हवाई जहाज़ ने कब पहली बार विदेश की यात्रा की? जानिए भारतीय इतिहास के इस सुनहरे लम्हे के बारे में दिलचस्प बातें।
8 जून 1948 का ये वही दिन है जब पहली बार एयर इंडिया ने बम्बई से विदेश के लिए उड़ान भरी थी।
एयर इंडिया की यह उड़ान 5,000 मील का फासला मील काहिरा और जेनेवा होते हुए लंदन तक तय किया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट मालाबार प्रिंसेज़ 40 सीट वाला लॉकहीड L-749 था।
इस पहली उड़ान में जे आर डी टाटा और जामनगर के नवाब अमीर अली ख़ान जैसे दिग्गज सवार थे।
बम्बई से लंदन पहुंचने में उसे 24 घंटे से ज़्यादा वक़्त लगा, जबकि अब सिर्फ़ 10 घंटे लगते हैं।
एयर इंडिया ने इस उड़ान से पहले एक विज्ञापन भी जारी किया था जिसमें लिखा था "काहिरा और जेनेवा होते हुए लंदन तक उड़िए मेरे साथ, वो भी सिर्फ़ 1,720 रुपए में!"