Home Omg Oh Teri Ki Bulgaria Roma Brides Go Up For Auction At Traditional Fair

इस बाज़ार में पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद की दुल्हन

टीम फिरकी, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
रोमा ब्राइड्स
रोमा ब्राइड्स
विज्ञापन

विस्तार

वैसे तो समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा देने की समानता की बाते होती हैं। नारी सशक्तिकरण की बात की जाती है, विवाह दहेज के खिलाफ आवाज उठाई जाती हैं, लेकिन आपको बता दें एक जगह ऐसी भी है जहां दहेज तो क्या दुल्हन भी खरीदी जाती हैं। आपने बाज़ार में सामान बिकता हुआ तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी दुल्हनें बिकती हुई देखी हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोख़े बाज़ार के बारे में बता रहे है जहां दुल्हनें बिकती है वो भी वैध तरीके से।

शायद इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाज़ार सजता है और कोई यहां अपने मनपसंद की दुल्हनें खरीद सकता है। वीडियो आखिरी स्लाइड में है
स्टारा जागोर में यहां मेले के दिन आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है जो की पूर्ण रूप से वैध होता है। दरअसल, यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं हैं कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें, इसलिए वो ऐसा करते हैं।
dailyMail की मानें तो दुल्हनों के इस बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है और इनको सजा-धजा कर तैयार करने वाले इनके घर वाले ही होते हैं। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं। दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। दूल्हा पहले अपनी मनपसंद लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है।
जब लड़की पसंद आ जाती है, तो लड़का उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है। दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई सदियों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं। यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है।
आपको बता दें बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आतीं। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है। आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं।

बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है। इस नियम का पालन सख्ती से होता है।
सबसे खास बात समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। अब ये रिवाज़ सही है या गलत ये तो आप ही तय करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree