विस्तार
भारत में आपको कई बार ऐसी ख़बरें पढ़ने के मिली होंगी कि फलां चीज पहननी बैन हो गई। स्कूल, कॉलेज में जीन्स बैन होने की ख़बरें जरूर पढ़ी होंगी। लेकिन अब एक बैन की ख़बर न्यूजीलैंड से भी आई है। न्यूजीलैंड में अगर आप पजामा पहनकर गए तो सिनेमा हॉल में आपको एंट्री नहीं मिलेगी।
दरअसल, सिनेमा हॉल ने पाया कि पिछले कुछ महीनों से लोग जब भी फिल्म देखने आ रहे हैं तो नाइट वियर में आ रहे हैं। यहां हम उसी नाइटवियर पजामे की बात कर रहे हैंं। ऐसे में सिनेमा ने फैसला लिया कि क्यों न इसे बैन ही कर दिया जाए। इसके बाद सिनेमा ने फेसबुक पर कुछ ऐसा लिखा-
सिनेमा ने इस बैन की घोषणा अपने फैसबुक पेज पर की। जिसके बाद लोगों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया रखी। देखिए कुछ नमूने। इसके बाद सिनेमा ने भी अपनी ओर सफाई पेश की।