Home Omg Oh Teri Ki India S Record Breaking Women

ये हैं भारत की रिकॉर्ड तोड़ने वाली महिलाएं

Apoorva Pandey/ firkee.in Updated Wed, 08 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
s
s - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार


आज महिला दिवस के मौके पर हम आपको भारत की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इनमें से कोई बहुत लम्बी है तो कोई बहुत छोटी तो एक तो दुनिया की सबसे बुद्धिमान लड़की है। इनमें से कुछ को शारीरिक समस्या भी है।

लेकिन ये महिलाएं इस समस्या को एक चुनौती के रूप में देखती हैं और इससे निडर होकर लड़ रही हैं। इन महिलाओं के बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।
 

पश्चिम बंगाल की सिद्दिका परवीन भारत की सबसे लंबी महिला हैं। ये जाईगैन्टिस्म नामक बीमारी से पीड़ित थीं। इनका लंबा कद इनके लिए जानलेवा बन गया था। इनको रोज़मर्रा के काम करने में ख़ासा दिक्कत होती थी। इनके दिमाग में एक ट्यूमर भी हो गया था जिससे इनकी जान को खतरा था। 2014 में इन्हें दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का तमगा भी हासिल था। इनका ऑपरेशन करके उस ट्यूमर को हटा दिया गया।
 

महाराष्ट्र की ज्योति आमगे न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला हैं। इनका नाम भी गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। ज्योति बॉलीवुड में काम करने का सपना देखती हैं। इनके स्कूल और घर में इनके लिए टेबल-चेयर, बेड, कपड़े आदि सब खासतौर पर बनाए जाते हैं। ज्योति 2014 में अमेरिकन हॉरर स्टोरी में भी काम कर चुकी हैं।
 

भारत की कन्जन्नम एंथोनी को भारत की सबसे अधिक उम्र की महिला होने का तमगा हासिल है। ये केरल की थीं। इनका नाम लिमका बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। रिकॉर्ड में दर्ज होने के समय इनकी उम्र 112 साल थी। इनका जन्म 20 मई 1903 में हुआ था। लेकिन 2014 में इनकी मौत हो गई। कंजन्नम का कहना था कि वो और अधिक जीना चाहती हैं।
 

हरियाणा की दलजिंदर कौर भारत की सबसे अधिक उम्र की ऐसी महिला हैं जो मां बनी हैं। दलजिंदर ने 70 साल की उम्र में एक बेटे अरमान को जन्म दिया था। इनके पति मोहिंदर सिंह गिल 79 वर्ष के हैं। इन्होंने आई वी एफ़ तकनीक की मदद से बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के भविष्य को लेकर दोनों का कहना है कि उसके भविष्य के लिए दोनों चिंतित नहीं हैं क्योंकि भगवान सबकी रक्षा करता है।
 

मुंबई में जन्मी कश्मिया वाही को भारत के सबसे अधिक आईक्यू वाली लड़की कहा जा सकता है। कश्मिया यूके में पढ़ती हैं और ऐसा कहा जाता है कि इन्होंने आईक्यू टेस्ट में आइन्स्टाइन को भी पीछे छोड़ दिया। इन्हें इस टेस्ट में 162 में से पूरे 162 नंबर हासिल हुए। अब तक स्टीफेन हॉकिंग और अल्बर्ट आइन्स्टाइन को 160 के साथ सबसे अधिक आईक्यू वाला माना जाता था। भले ही कश्मिया यूके में रहती हों लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से इन्होंने पूरे भारत का नाम रौशन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree