मंगलवार को इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर के माचिल सेक्टर के पास पाकिस्तान आर्मी के बॉर्डर एक्शन टीम ने इंडियन आर्मी के तीन जवानों की हत्या कर दी। जिनमें से एक जवान का सिर भी काट लिया था, चोट्टों ने! इसके बाद इंडियन आर्मी के जवान भी पगलाए। अब पाकिस्तान आर्मी के बॉर्डर पोस्ट पर ताबड़-तोड़ फायरिंग की जा रही है।
आर्मी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पूंछ, राजौरी, केल और माचिल सेक्टर अभी भयंकर हालात में हैं। साथ ही ये भी संकेत दिया कि अब हल्के-फुल्के जवाब से काम नहीं चेलगा। इनको करारा जवाब दिया जाएगा। एलओसी के पास पाकिस्तानी पोस्ट पर अब 120mm हेवी मोर्टार और मशीन गन से हमला किया जा रहा है।
स्टेटमेंट में आर्मी ने बताया कि जवान जब माचिल सेक्टर में पेट्रोलिंग में थे। तभी उस इलाके के घने जंगलों का फायदा उठा कर पाकिस्तानी कमांडो सीमा में घुस आए। और जवानों की हत्या कर दी। आज का हमारा जवाब उनके लिए साफ़ मेसेज है कि अब जवानों को इस तरह मार के उनके शवों को बर्बाद कर देने को जरा सा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभी करीब एक महीने पहले ही एक और जवान को मार कर उसके बॉडी से सिर को काट दिया गया था। जिसमें पाकिस्तानी आर्मी के हेल्प से सीमा में कुछ आतंकवादी घुसे थे। जवान को मार कर वो पाकिस्तानी सीमा में वापिस भाग गए।
पाकिस्तान की सीमा में घुस कर जब से इंडियन आर्मी ने पीओके रीजन में आतंकियों के बेस केम्प पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उसके बाद से ही एक बार नहीं कई-कई बार सीज़ फायर वोइलेशन हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक उड़ी में आर्मी बेस केम्प पर हुए हमले के जवाब में किया गया था। जिसमें इंडियन आर्मी के 19 जवान शहीद हो गए थे।