विस्तार
वैसे तो खूबसूरती का कोई पैमाना नहीं होता, फिर भी हर महिला खूबसूरत मानी जाती हैं और अपनी खूबसरती को और ज्यादा निखारने के लिए कई प्रसाधनों का उपयोग भी करती हैं। लेकिन दुनिया में कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो कभी नहीं नहाती फिर भी वहां की सबसे खूबसूरत महिलाएं मानी जाती हैं। दरअसल दुनिया में ऐसे कई ट्राइब्स हैं, जिनके काफी अनोखे रिवाज होते हैं। कुछ ऐसे ही है अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलाओं के साथ। दरअसल इनको नहाना मना है, लेकिन फिर भी उन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है।
आपको बता दें कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में लगभग 50 हजार लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है।
हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी अच्छी स्मेल करती है।
ये महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट की धुल की वजह से उनकी स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को ‘रेड मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।
Source: Ajabgajab,
africageographic.com