विस्तार
कला ऐसी चीज होती है जो हर किसी का मन मोह लेती है। जापान के इस कलाकार के पास इतनी दमदार कला है कि बेजान पड़े पत्थरों में भी जान डाल देता है। इन पत्थरों की अपनी पहचान ही बदल जाती है। इन्हें खूबसूरत आकृति देकर ये कलाकार इन पत्थरों को जीवन्त कर देता है।
इन आकृतियों को देखकर एक बार तो आपको भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा!
इन आकृतियों को रूप देने के लिए कई चीजें इकट्ठा करता है फिर उन्हें एक नया रूप देता है। ये जापानी कलाकार 1982 में टोक्यो को आर्ट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है।
अपनी कला उकेरने के लिए ये कलाकार केवल सुटेबल स्टोन्स ही कलेक्ट करता है। फिर उन्हें किसी भी तरह का आकार दे देता है।
इन पत्तथरों में जान डालने की कला बिलकुल नई है। इससे पहले किसी कलाकार ने ऐसी नई कली नहीं अपनाई थी।
उसकी कला वाकई सराहनीय है।
आंखें चकाचौंध हो जाएं।
इन आकृतियों को देखकर ऐसा लगेगा मानो पत्थर बोल पड़ें।