विस्तार
दुनिया अजीबो-गरीब किस्सों का मेला है। ऐसे किस्से जिन पर विश्वास नहीं होता लेकिन ये सच होता है। कुछ किस्से तो आपके भी पास पड़ोस में मिल जाएंगे। ऐसा ही एक किस्सा है मोरक्को की बकरियों का। इनकी फोटोज देखकर यही लगेगा कि ये फोटोशॉप की हुई हैं, लेकिन ये सही है।
उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को नाम का एक देश है जहां ज्यादातर इलाके काफी सूखे और रेतीले हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट अक्सर ये सवाल पूछते हैं ये बकरियां पेड़ों पर कैसे चढ़ती हैं? ऐसे दृश्य मोरक्को में आम हैं, यहां दर्जनों की संख्या में बकरियां पेड़ों पर मौजूद मिलती हैं। ये पक्षियों की तरह पेड़ की चोटी पर भी बैठी दिखती हैं। कहते हैं कि तेज ढलानों वाले इलाकों और पहाड़ों पर आते-जाते बकरियां पेड़ों पर चढ़ने के काबिल बनती हैं।
बकरियों को खाने की तलाश में पहाड़ों पर जाना पड़ता है। मोरक्को की जमीन रेतीली होने के चलते बकरियों को जमीन पर खाना कम ही मिल पाता है। पेड़ पर चढ़ने के पीछे भी पेट भरना ही मुख्य वजह है। कम उम्र से ही ऐसा करने की वजह से बकरियां धीरे-धीरे स्किल्ड हो जाती हैं। यहां '
आर्गन' नाम का फलों का एक पेड़ पाया जाता है जिस पर बकरियां अक्सर चढ़ जाती हैं। एक आर्गन ट्री करीब 8 से 10 मीटर ऊंचा होता है और उसकी उम्र 150 से 200 साल तक होती है।