Home Omg Oh Teri Ki Omg These Countries Have More Nuclear Weapons

अगर इन देशों में छिड़ी जंग तो ख़त्म हो जाएगी दुनिया! जानिए क्यों!

Updated Fri, 21 Oct 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
these-countries-have-most-of-nuclear-weapons-696x387
these-countries-have-most-of-nuclear-weapons-696x387
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच आजकल तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इन दोनो देशों के बीच सदियों से 36 का आंकड़ा रहा है। कश्मीर एक ऐसा राज्य है जो इन दोनो देशों की दुश्मनी को संजोये रखा है। कश्मीर कभी भारत के सबसे बड़े राज्यों में हुआ करता था। आज भी कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' माना जाता है। लेकिन अब कश्मीर असल में वो कश्मीर रहा ही नहीं। अब कश्मीर के कई टूकड़े हो चुके हैं। ख़ैर अब हमें तो कम उम्मीद है कि कश्मीर किसी ेक देश का हिस्सा बन पाएगा।

जहाँ एक ओर भारत ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पार कर आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया वहीं बौखलाया पाकिस्तान बार-बार भारत को परमाणु हमला करने की धमकी दे रहा है। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के कई देशों के पास परमाणु हथियारों का भंडार है।

 

दुनिया के 9 देश ऐसे हैं जिनके पास कुल मिलाकर लगभग 16,300 परमाणु बम हैं...

 

chartoftheday_3653_the_countries_with_the_biggest_nuclear_arsenals_n

 

रूस
 

रूस के पास दुनिया भर के बाकी देशों से सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस के पास 8,000 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

अमेरिका
 

अमेरिका ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला बोला था। अमेरिका के पास फिलहाल 7,300 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

फ्रांस
 

यूरोप की बात की जाये तो फ्रांस सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश है। फ्रांस के पास करीब 300 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

चीन
 

चीन की थल सेना दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना मानी जाती है। आर्थिक रूप से सशक्त चीन के पास करीब 250 परमाणु बम मौजूद हैं।

ब्रिटेन
 

अमेरिका का सहयोगी माने जाने वाले ब्रिटेन के पास करीब 225 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

पाकिस्तान
 

बार बार भारत पर परमाणु हमले की चेतावनी देने वाले पाकिस्तान के पास करीब 100 से 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

भारत
 

परमाणु हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान से थोड़ा सा पीछे है। भारत के पास करीब 90 से 110 परमाणु हथियार मौजूद है।

इज़रायल
 

परमाणु हथियार रखने के मामले में इज़रायल भी कम नहीं है। इसके पास करीब 80 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

उत्तर कोरिया
 

दक्षिण कोरिया का दुश्मन उत्तर कोरिया के पास करीब 6 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

 

country-nuke-holdings

 

भारत को आज़ाद हुए 70 साल हो गये। आजादी के बाद भारत-पाक युद्ध में कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया। कश्मीर का जो हिस्सा भारत से लगा हुआ था वह 'जम्बू-कश्मीर' नाम से भारत का एक सूबा हो गया। वहीं कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगा हुआ था वह 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' कहलाया।

 

वैसे आपको थोड़ी जानकारी देना चाहेंगे कि पीओके को लेकर पाकिस्तान की दोहरी नीति है। एक तरफ तो वह इसे आज़ाद कश्मीर कहता है और दूसरी तरफ़ यहां के प्रशासन और राजनीति में सीधा दखल देकर यहां के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने में लगा है।

 

मुद्दे की बात यह है कि पाकिस्तान इस समय एकदम बौखला गया है। परमाणु हमला भी कर सकता है क्योंकि सर्जिकल अटैक के बाद तो पाकिस्तान, भारत को अच्छे से लेने की हर सम्भव कोशिश करेगा और कर भी रहा है। ज़ाहिर सी बात है कि अगर इन 9 देशों में से कोई भी दो ताकतवर देश आपस में जंग छेड़ दिये तो दुनिया की तबाही होने से कोई नहीं रोक पाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree