विस्तार
गैस छोड़ना (अंग्रेजी में फार्ट और हिंदी में पादना) मानव शरीर की वो हरकत जो उसे कभी भी कहीं भी शर्मिंदा करवा सकती है। लेकिन इस किस्से को सुनकर तो आप भी कहेंगे कि गैस छोड़ना वाकई गंभीर मामला लगता है क्योंकि इसके चलते एक फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग तक करानी पड़ी।
मामला ट्रांसेविया एयरलाइंस का है।
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक यात्री गैस की समस्या से जूझ रहा था लेकिन उस पर कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। इस वजह से उसके सहयात्रियों को बार-बार परेशानी हो रही थी। कई बार कहने के बाद भी जब उस यात्री से कंट्रोल न हो पाया तो फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से इसकी शिकायत की गई।
लेकिन इन जनाब ने गैस छोड़ना बंद नहीं किया। देखते-देखते माहौल और गर्म हो गया (गैस नहीं गुस्से की वजह से) और यात्रियों का इस शख्स से झगड़ा हो गया। इसके बाद विएना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को उस फ्लाइट से उतार लिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यात्री को कोई बीमारी थी या नहीं।