विस्तार
इंग्लैंड के बोर्नमाउथ में रहने वाले 75 साल के कीथ बरबिज ने जिंदगी भर बस चलाई, रिटायर होने के बाद भी बस को ही याद करते रहे और एक दिन उन्होंने अपने ख्याल को हकीकत में ढाल दिया।
कीथ ने अपने स्कूटर को ही एक डबल डेकर बस में तब्दील कर दिया।
खास बात यह है कि उन्होंने यह काम खुद किया। छह महीने लगे और खर्च आया 3370 रुपये।
स्कूटर को डबल डेकर बस बनाने के लिए घर के पुराने सामान का ही उपयोग किया गया। 6 फीट की इस बस में दो गेट और 30 खिड़कियां हैं। बस बैटरी से चलती है और 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर एक दिन में 20 किलोमीटर का सफर तय करती है।
कीथ और उनकी बस बोर्नमाउथ में मशहूर हो चुकी है। लोग इसे देखने कीथ के घर तक आते हैं।