विस्तार
नाव पर सवार होकर मधुआरे हर दिन अपने जाल से समंदर खंगालते हैं। कई बार जाल के साथ ही ऐसी चीजें बाहर आती हैं, जो दुनिया के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं होतीं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जब मछुआरे ने समंदर में जाल फेंका तो उसके हाथ 1100 किलो की मछली लग गई।
भारी-भरकम शरीर और गोल-मोटल आंखों वाली जल की रानी का आकार कुछ इतना बड़ा था कि उसके आगे आदमी भी बौना नजर आ रहा था। देखने वाले आंखे फाड़ कर सेल्फी लेने में जुट गए। इतनी विशालकाय मछली देखकर आपको लगेगा कि ये तस्वीर फोटोशॉप्ड है लेकिन ऐसा नहीं है, ये मछली का रियल साइज है।
समुद्र के अंदर छोटे से लेकर बड़े जीवों का बसेरा होता है लेकिन इस मछली को देखकर लगता है कि पानी के अंदर सिर्फ इसी का आशियाना होगा। छोटे जीव तो इसके नीचे ही दब कर मर जाते होंगे। ये किस्सा पश्चिमी रूस के 'सैकलिन' में देखने को मिला है, जहां मछुआरों के जाल में करीब 1100 किलोग्राम की सनफिश आ फंसी। दम लगाकार उसे खींच कर निकाला गया। इसे मूनफिश और मोला के नाम से भी जाना जाता है।
एक मछुआरे का कहना है कि 'मुझे ऐसी किसी मछली के बारे में जानकारी नहीं है, जो इतनी बड़ी हो। हां, कुछ डॉल्फिंस का साइज 1.5 मीटर तक होता है, पर इतनी बड़ी सनफिश को मैंने आज तक नहीं देखा'। दरअसल ये मछली लोगों की पकड़ में आने से पहले ही सड़ चुकी थी, जिसकी वजह से इसे जंगली जानवरों के लिए छोड़ दिया गया।
indiatimes