विस्तार
लोग अपनी शादी को हिट बनाने के लिए कई फॉर्मूले आजमाते हैं, उनमें से कुछ तो हिट हो जाते हैं और कुछ बुरी तरह से फ्लॉप। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी में कुछ ऐसा खास हो कि ये पल यादगार बन जाए। आजकल तो शादी में दुल्हन और दूल्हे की एंट्री खास बनाई जाती है। जहां दुल्हन डांस करते हुए पंडाल में एंट्री करती वहीं दूल्हे को उसका दोस्त कंधे बिठाकर ले आता है। लेकिन श्रीलंका में एक शादी के जोड़े की एंट्री इतनी स्पेशल थी कि खबर बन गई।
सड़क पर चलते हुए हर किसी की निगाहें इस कपल पर थीं। दूल्हे ने राजाओं की तरह वेश-भूषा, सिर पर मुकुट पहन रखा था। वहीं दुल्हन ने अपने श्रृंगार से ज्यादा ध्यान लोगों को अपनी साड़ी लंबाई दिखा कर खींचा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुल्हन ने करीब 3.2 किलोमीटर की लंबी साड़ी लपेट रखी थी जिसे श्रीलंका के एक सरकारी स्कूल के करीब 250 छात्राओं ने कैरी किया। जो अपने दूल्हे के साथ पैदल चल रही थी। यह वाक्या कैंडी में सेंट्रल डिस्ट्रिक के मेन रोड पर होते दिखा।
इस शादी में 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने फ्लावर गर्ल के लुक लिया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस शादी में केंद्रीय प्रांत के मुख्यमंत्री भी चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि ये साड़ी दुल्हन के द्वारा ही बनाई गई है, जो अब तक कि सबसे लंबी साड़ी है।
indiatimes