विस्तार
सांप को देखकर 2 कोस दूर भाग जाने वालों को ये खबर रास नहीं आएगी। रूस के इस शख्स ने अपने ही पालतू सांप से खुद को कई बार डंसवाया और भगवान को प्यारा हो गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। जिससे बहुत ज्यादा लगाव और प्यार होता है उसका छोड़कर चले जाना बहुत लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
31 साल के इस शख्स का नाम 'अर्सलेन' था। उसके बीवी का नाम 'इकैटरीना'। बीवी के जाने का गम बर्दाश्त न कर पाने की वजह से पहले तो खुद को सांप से डंसवाया और फिर फेसबुक लाइव कर दिया। ये शख्स और उसकी पत्नी मिलकर यू ट्यूब चैनल चलाते थे। ये चैनल रूस का काफी पॉपुुलर चैनल था।
जिसमें बिल्लियों और सांप के बारे में कई इंटरेस्टिंग चीजें बताई जाती थीं। यू ट्यूब पर उसके कई हजार फॉलोवर्स थे।
दरअसल इस शख्स ने धोखेबाजी और बेवफाई के आधार पर अपनी बीवी से मार-पीट की थी। लेकिन बाद में उसे सार्वजनिक माफी भी मांगी। इस बात से बीवी तिलमिला गई और उसने अपने पति को छोड़ने का फैसला ले लिया। उसने तलाक की मांग रखी और छोड़कर चली गई।
छोड़कर जाने के गम और बीवी को किसी और के साथ देखने के बाद इस शख्स ने का दिल टूट गया और बिना सोचे समझे एक बड़े काम काम को अंजाम दे डाला। उसने अपने पालतू 'ब्लैक माम्बा सांप' से खुद को डंसवा लिया। ये सांप बेहद खतरनाक होते हैं। काटने के आधे घंटे के अंदर ही इंसान की तड़प कर मौत हो जाती है।
सांप से डंसवाने के एक दिन पहले इस शख्स ने कहा था कि वो एक स्पेशल वीडियो बनाने वाला है। उसने वीडियो बनाकर लाइव किया और इस भयानक वीडियो देख रहे एक शख्स ने एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।