विस्तार
शोले फिल्म तका वीरू तो यादगार कैरेक्टर है, लगभग हर किसी को याद होगा। उस फिल्म में वीरू सुसाइड करने के लिए वाटर टैंक पर चढ़ जाता है। वो तो सिनेमा का किस्सा था। लेकिन सिनेमा और पर्दे के बाहर भी एक वीरू है। जो वाटर टैंक नहीं बल्कि मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वजह, वो अपनी बीवी से तलाक चाहता था। ये शख्स तेलंगाना का रहने वाला है और पेशे से डॉक्टर है।
बीवी को मनाने के लिए पेड़ पर चढ़कर कूदने की धमकी तो आपने भी सुनी होगी लेकिन इस शख्स का मैटर ऐसा फंसा कि आसामन छूते टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा।
दरअसल उस शख्स का नाम अजय कुमार है। उसका कहना है कि उसकी बीवी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का झूठा इल्जाम लगाया है। 7 साल पहले इस शख्स की शादी हुई थी, अभी 3 साल का बच्चा है। लेकिन दहेज के मामले में बीवी ने उसे फंसा दिया है। जबकि ये शख्स दहेज मांगने जैसे किसी भी मसले को अपनाने से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि उसकी बीवी झूठ बोल रही है।
इस बात से खुन्नस खाकर डॉक्टर अजय मोबाईल टावर पर चढ़ गए और अपनी बीवी से तलाक की मांग रखी। मौके पर पुलिस आई तो एक चिट्ठी पर अपना हाले-दिल लिखकर नीचे गिरा गिया। ये चिट्ठी पुलिस ने पढ़ी और नीचे उतरने के लिए उसकी सिफारिश की।