Home Omg Oh Teri Ki Ten Interesting Facts About World S Richest Man Bill Gates

बिल गेट्स अपने बर्तन खुद धोते हैं! दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति से संबंधित 10 तथ्य

Apoorva Pandey/ firkee.in Updated Thu, 16 Feb 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
s
s - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार


दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति को आप जानते हों या नहीं लेकिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को आप ज़रूर जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं बिल गेट्स की। 

आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि वो भी आपकी तरह एक आम इंसान ही हैं। बिल गेट्स ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। कैसे वो आप खुद देख लीजिए...
 

1. बिल गेट्स जब हाई स्कूल में थे तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें क्लास टाइम टेबल बनाने के लिए कंप्यूटर दिया। बिल इतने चालाक निकले कि उन्होंने अपने क्लास में सबसे ज़्यादा लड़कियों के नाम लिख लिए।

2. बिल जब हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो उन्होंने कभी अपने कोर्स की क्लास नहीं ली। वो हर दूसरे सब्जेक्ट की क्लास लेने जाते थे जिसमें उनको रुचि थी। इसके बावजूद वो परीक्षाओं में 'ए' ग्रेड लेकर आते थे।
 

3. हॉवर्ड में ही बिल ने तीस साल पुरानी 'पैनकेक सॉर्टिंग' की समस्या का हल ढूंढ लिया था। जब उनके प्रोफ़ेसर ने उन्हें ये बताने के लिए फ़ोन किया कि उनकी इस उपलब्धि को एक अकादमिक पेपर में छापा जाएगा तो उन्होंने इसपर कोई ख़ुशी नहीं जताई। असल में वो तब तक माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना के लिए कॉलेज छोड़ चुके थे।

4. गेट्स अकसर एल्बाकर्की में गाड़ी चलाने जाया करते थे। एक बार वो अपने दोस्त की पोर्श 928 सुपर कार मांगकर ले गए और उसका एक्सीडेंट कर दिया। उस गाड़ी को ठीक करने में पूरे एक साल लग गए।
 

5. गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की गाड़ी का नंबर रट लिया करते थे जिससे उन्हें ये पता चल सके कि कौन कितने बजे ऑफिस आ-जा रहा है।

6. मिनिस्वीपर माइक्रोसॉफ्ट का ही एक गेम था। लेकिन बिल ने इसे अपने ऑफिस के कंप्यूटरों से हटवा दिया था जिससे लोग अपने काम पर ध्यान दे सकें।

 

7. 1990 तक माइक्रोसॉफ्ट बहुत ऊंचाई पर पहुंच चुकी थी। लेकिन कंपनी के नियमों के अनुसार जब भी कोई कर्मचारी काम के सिलसिले में किसी ऑफिस ट्रिप पर जाएगा तो उसे इकॉनमी क्लास में ही सफ़र करना होगा। खुद बिल गेट्स भी इकॉनमी क्लास में ही सफ़र करते थे। 

8. बिल गेट्स को कौन सा आइडिया पसंद आया है और कौन सा नहीं इस बात का पता इस बात से ही लग सकता है कि उन्होंने उस प्रपोजल को पढ़ते समय कितनी बार 'एफ़' शब्द का प्रयोग किया है। वो जितना कम इस शब्द का प्रयोग करते थे, आइडिया उतना अच्छा माना जाता था।

 

9. बिल गेट्स ने सुबह 4 बजे तक जागकर नील कोंज़ेन के साथ मिलकर आई।बी।एम। के लिए 'डंकी बास' गेम बनाया था। जब एप्पल कंपनी ने इस खेल को देखा तो उन्हें ये बेहद घटिया लगा और उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ कि ये बिल गेट्स ने बनाया है।

10. गेट्स कहते हैं कि उन्हें खाने के बाद बर्तन खुद धोना पसंद है। वो कहते हैं कि लोग मदद करना चाहते हैं लेकिन उन्हें ये अपने ढंग से करना पसंद है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree