Social Media Trending: मशहूर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को न केवल उनकी दमदार एक्टिंग बल्कि उनके मदद करने वाले स्वभाव की वजह से भी जाना जाता है। देशभर की जनता उन्हें काफी पसंद करती है। लगभग हर राज्य में उनकी फैन फॉलोइंग है। जिस तरह से कोरोना काल में सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की, उसे देखकर लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो मानते हैं। उन्हें देश के हर एक नागरिक के दिल में एक खास जगह बना ली है। यही कारण है कि सोनू सूद आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों भी उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में सोनू सूद का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो के मुताबिक अपने किसी दोस्त के साथ सोनू सूद कार से जिम जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में उन्हें गार्ड दिख जाते हैं, जो तवे पर रोटियां सेक रहे थे।
करीब 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो ने देशभर के लोगों के दिलों को छू लिया है। इंटरनेट पर एक्टर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोगों ने उनके स्वभाव की तारीफ की है। लेकिन वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।यहाँ पकी रोटी का स्वाद देश का बड़े से बड़े 5 स्टार होटेल नहीं दे सकता ❤️ pic.twitter.com/pDBbliDZBX
— sonu sood (@SonuSood) October 18, 2022