Home Omg Transgender Couple Story Kerala Trans Man Pregnant Know The Interesting Story About Transgender Couple

Transgender Couple: मार्च में बच्चे को जन्म देगा यह प्रेग्नेंट लड़का, जानिए ट्रांसजेंडर कपल की अनसुनी कहानी

फिरकी टीम, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 01:06 PM IST
सार

केरल के रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल ने सोशल मीडिया अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इनका नाम जिया और जहाद है और इन्होंने खुद इस बारे में बताया है। जिया ने एक लड़के के तौर पर जन्म लिया और लड़की बन गए, तो वहीं जहाद एक लड़की से लड़का बन गए। 

विज्ञापन
मार्च में बच्चे को जन्म देगा यह प्रेग्नेंट लड़का
मार्च में बच्चे को जन्म देगा यह प्रेग्नेंट लड़का - फोटो : instagram/ paval19
विज्ञापन

विस्तार

Transgender Couple: सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसी खबरें सुनने और पढ़ने को मिलती होती हैं जो हैरान करने वाली होती हैं। इन अजीबोगरीब खबरों के बारे में जानकर यकीन नहीं होता है। मन में एक ही सवाल में खड़ा होता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है? अब इन दिनों एक एसी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकर आपके लिए विश्वास करना मुश्किल होगा, लेकिन यह खबर पूरी तरह सच है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक कपल की कहानी ने तहलका मचा दिया है। यह कपल अगले महीने यानी मार्च में एक बच्चे को जन्म देना जा रहा है। इस खबर की खास बात यह है कि बच्चे को जन्म देने जा रहा कपल ट्रांसजेंडर है। दोनों को उम्मीद है कि मार्च में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस ट्रांसजेंडर कपल की कहानी...

यह कपल केरल के कोझीकोड का रहने वाला है। इनका नाम जहाद और जिया पावल है जो एक ट्रांसजेंडर कपल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांस महिला जिया की उम्र 21 साल है जबकि जहाद 23 साल के हैं। बीते तीन साल से दोनों एक साथ रह रहे हैं। जिया ने एक लड़के के तौर पर जन्म लिया और लड़की बन गए, तो वहीं जहाद एक लड़की से लड़का बन गए। 

हाल ही में जिया ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया कि वह जन्म से या शरीर से महिली नहीं थीं, लेकिन उनके अंदर एक महिला का सपना था कि उन्हें एक बच्चा मां कहे। उन्होंने बताया कि हम दोनों तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जहाद का पिता कहलाने का सपना है और उसके सहयोग से उनके पेट में 8 महीने की एक जिंदगी है।  

Ajab Gajab: लंबी दाढ़ी-मूंछ वाली महिला जमकर बटोर रही सुर्खियां, पांच बॉयफ्रेंड के साथ है बेहद खुश
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ziya Paval (@paval19)



मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि दोनों इसी साल मार्च में बच्चे को जन्म देने वाले हैं। ब्रेस्ट मिल्क बैंक के माध्यम से उनकी बच्चे को दूध पिलाने की योजना है। बताया जा रहा है कि भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय में यह पहला मामला है जहां यह कपल बच्चे को जन्म देगा। कोझिकोड में जिया एक एक शास्त्रीय डांस टीचर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree