विस्तार
'मारो...मारो...मारो! आई कंडेम! आई डोंट वॉन्ट पीपल फ्रॉम पाकिस्तान इन इंडिया! नेशन वान्ट्स टू नो, व्हेन इंडिया इज गोइंग टू अटैक पाकिस्तान? भारत ने पाकिस्तान को घर में घुस के मारा!
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा भारत! इंडिया के फाइटर जेट 5 मिनट में लाहौर पर बम गिरा के वापिस आ सकते हैं. एक ने तो हिंदुस्तान पर अणु बम भी गिरा दिया'
ये जो ऊपर आपने पढ़ा ये क्या है? क्या लगता है आपको? ये पिछले कुछ दिनों के तमाम खबरों के बीच इस्तेमाल की जाने वाली लाइनें हैं। हिंदी वाले हिंदी में। अंग्रेजी वाले अंग्रेजी में। दे दना-दन पेले पड़े हैं। वजह? क्योंकि हम बैठ के देख रहे हैं, सुन रहे हैं, पढ़ रहे हैं। अच्छी बात है। देश को आतंकी संगठनों के खिलाफ एक होने की जरूरत है। लेकिन वो क्या ऐसे टीवी पर चीखने से हो जाएगा?
लिख के रख लें मेहरबां कुछ नहीं मिलने वाला ऐसे टीवी पर आ कर चीखने से। अगर कुछ मिलेगा तो वो या तो आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लेने से या फिर जो डिप्लोमेटिक तरीका है उससे जवाब देने से। क्या आपके दिमाग में कभी ये सवाल नहीं आता। जब उड़ी हमले में 19 जवान शहीद हो जाते हैं। उसके बाद हर जगह शहादत की खबरें दौड़ जाती है। फिर सब बंद।
[caption id="attachment_35392" align="alignnone" width="670"]
source[/caption]
ये फोटो तो पहचानते होगे? तब टीवी पर दिन रात चला था। अब आपको नाम भी याद नहीं होगा। इस बेटी को तब हीरो की तरह दिखाया गया था, आज क्या किसी को भी ख्याल है कि किस हाल हैं ये परिवार? शहीद कर्नल राय की बेटी है ये। अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए!
और ऐसा हमेशा ही होता है। बाद में ये चीखने चिल्लाने वाले कितने टीवी वाले और कितने ये नेता लोग उनके घर जाते हैं। पूछने कि कैसे हैं अब? कोई दिक्कत तो नहीं? एक भी नहीं। और यहां टीवी पर बैठ के पाकिस्तानी कलाकारों को भगाओ और नाटकबाजी करो चल रहा है।
खैर आपके दिमाग में सवाल आया हो या नहीं आया हो। लेकिन एक आदमी है जिसे सवाल की फ़िक्र हो रही है। और उसने असली सवाल उठा दिया।
खुद देख लें वीडियो में:
https://twitter.com/akshaykumar/status/784002528262356992
कोई शक? इस सवाल पर? अब कुछ समझ में आया असली सवाल कहां गुम हो जाता है। इस झूठी देशभक्ति की मंडी में!
और हां, उत्तर प्रदेश में चुनाव भी आने ही वाले हैं ध्यान रहे। इंडियन आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है। हां, आदेश भले सरकार की हो। लेकिन बाज़ार सरकार की ज्यादा गर्म हो रही है और आर्मी की कम। भारत माता की जय। लो फिर से देशभक्त हो गया मैं घर बैठे-बैठे।
Firkee.in इंतज़ार करें सबकी ली जाएगी, क्या?