विस्तार
सोशल नेटवर्किंग साइट्स के मामले में फेसबुक नंबर पर है। लेकिन फेसबुक पर सबसे ज्यादा मशहूर पर्सनॉल्टी कौन है? हम बात भारतीय हस्तियों की कर रहे हैं। यहां हमने फेसबुक पर 15 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट बनाई है। देखें और अपनी राय रखें।
दिग्गज कलाकार और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। फेसबुक पर इनके 23.8 मिलियन यानी करीब 2 करोड़ 38 लाख फैन्स हैं। इसके साथ ये फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में 15वें नंबर पर हैं।
काजल अग्रवाल साउथ की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी बतौर हीरोइन नजर आती है। इस खूबसूरत अदाकारा के फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा से कुछ ही कम फॉलोवर्स। इनके भी करीब 2 करोड़ 38 लाख फैन्स हैं।
अक्षय कुमार के फेसबुक पर 2 करोड़ 40 लाख फैन्स हैं।
शाहरुख के फेसबुक फैन्स की संख्या 2 करोड़ 43 लाख है।
माधुरी दीक्षित अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन उनके फैन्स की संख्या कम नहीं हुई। माधुरी को फेसबुक पर 2 करोड़ 60 लाख लोग फॉलो करते हैं।
कॉमेडी का तड़का लगाते-लगाते कपिल शर्मा ने भी अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग खड़ी कर ली है। फेसबुक पर ये शाहरुख और अक्षय कुमार से भी कही आगे निकल गए हैं। कपिल के फेसबुक फैन्स की संख्या 2 करोड़ 61 लाख है।
महानायक अमिताभ बच्चन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस उम में भी लगातार एक्टिव बने हुए हैं, एकदम पुराने चावल होते जा रहे हैं। फेसबुक पर फैन्स की संख्या 2 करोड़ 77 लाख के करीब है।
ये लगती हीरोइन जैसी हैं। लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। लेकिन अपनी गायिकी से लोगों दिल में बसी हुई हैं। श्रेया के फेसबुुक पर करीब 2 करोड़ 83 लाख फैन्स हैं।
सचिन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट से संन्यास लिया तो कई लोगों ने क्रिकेट देखना ही बंद कर दिया। यह इनकी लोकप्रियता की बानगी भर है। सचिन के फेसबुक पर करीब 2 करोड़ 87 लाख फैन्स हैं।
पंजाबी गानों को रैप करके इस तरह परोसते हैं कि सुनने वाला झूम जाता है। इनके गाने अर्से से पार्टियों में लोगों को नचवा रहे हैं। हनी सिंह के फेसबुक पर करीब 3 करोड़ 2 लाख फैन्स हैं।
हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर विवादों में सुर्खियों में रहीं। लेकिन ये कमाल की अदाकारा हैं। फेसबुक पर इनके फैन्स की संख्या करीब 3 करोड़ 41 लाख है।
ये अब इंडिया में कम विदेश में ज्यादा नजर आती हैं। हॉलीवुड में भी अपना दबदबा बना लिया है। प्रियंका चोपड़ा के फेसबुक पर करीब 3 करोड़ 44 लाख फैन्स हैं।
सलमान खान को भी पुराने चावल की उपमा दी जा सकती हैं। बूढ़े होने के साथ-साथ ये फैन्स की तादात बढ़ाते जा रहे हैं। फेसबुक पर इनके चाहने वालों की संख्या करीब 3 करोड़ 57 लाख है।
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली फिलहाल अनुष्का शर्मा से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन क्रिकेटर भी कमाल के हैं। लोग कहने लगे हैं कि सचिन के शतकों का रिकॉर्ड यही लड़का तोड़ेगा। विराट के फेसबुक फैन्स की संख्या करीब 3 करोड़ 63 लाख है।
फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय भारतीयों के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सानी नहीं। नंबर एक पर काबिज पीएम मोदी को करीब 4 करोड़ 31 लाख लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।