हेडलाइन में पढ़ी बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह बात सच है कि विश्व में एक ऐसा भी देश है, जहां रहने वाले पुरुषों को दो शादीयां करनी पड़ती है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपके साथ कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
यह अफ्रीकी मूल का एक देश इरीट्रिया है, जहां पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करना अनिवार्य है। इसका एक प्रमुख कारण है, यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का अनुपात का ज्यादा होना।
यहां रहने वाले पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने के सख्त आदेश हैं। यदि कोई पुरुष इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है या कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ता है।
मगर यह बात यहीं खत्म नहीं होती, यहां रहने वाली महिलाओ के लिए भी एक कानून है, यदि यहां रहने वाली महिलाए अपने पति के दुसरे विवाह में किसी प्रकार की कोई बाधा पैदा करती हैं तो उस महिला को उम्रकैद की सजा झेलनी पड़ती है।
इस कानून के वजह से देश में दो शादी करने वाले पुरुषों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। हालांकि इस कानून के कारण इरीट्रिया की दुनिया के दूसरे देशों में काफी आलोचना भी की जा रही है, लेकिन अभी तक इरीट्रिया की सरकार ने इस कानून को वापस लेने के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।