आजतक आपने कई तरह की शादियों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको जिस शादी के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप कहेंगे कोई लड़की ऐसा कैसे कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ने रजाई से शादी करने का फैसला लिया है।
दरअसल, इंग्लैंड के डेवोन शहर की रहने वाली 49 वर्षीय पासकल सेलिक बड़ी धूमधाम के साथ रजाई से शादी करने जा रही हैं। वो जिस रजाई से शादी करने जा रही हैं, उसको Duvet कहते हैं। जिसमें सिंथेटिक फाइबर और फेदर होता है। 10 फरवरी 2019 को शादी की तारीख भी तय हो गई है।
शादी में ड्रेस कोड भी रखा गया है। उन्होंने महमानों से गाउन, पजामा और स्लीपर पहनकर आने को कहा है। साथ ही कहा है कि साथ में टेडी बियर और हॉट वॉटर बॉटल्स भी ला सकते हैं, अगर ज्यादा ठंड लगे तो। शादी के बाद वो रजाई के साथ हनीमून भी प्लान कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर पासकल सेलिक का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग महिला की इस अनोखी शादी को पसंद भी कर रहे हैं। रिपोर्टस की मानें तो रजाई से शादी करने के लिए पासकल ने खास तैयारियां की हैं। इस शादी में एक आम शादी की तरह म्यूजिक, खाना भी रखा गया है। साथ ही पासकल ने खास तरह के वेडिंग कार्ड भी छपवाएं हैं।
शादी के बारे में पासकल का कहना है कि लोग उन्हें इस बात के लिए जज कर सकते हैं, लेकिन इस दुनिया में ऐसा कोई भी शख्स नहीं है जो बिना रजाई के रह सकता है। पासकल का कहना है कि मेरी रजाई से मेरा अनोखा रिलेशनशिप है। duvet हमेशा मेरे साथ रहता है और मुझे हग देता है, मैं अपनी रजाई से इतना प्यार करती हूं कि लोगों को बुलाकर इससे शादी करना चाहती हूं।
रजाई के साथ शादी की बात को लेकर पासकल ने बताया कि उनकी शादी रजाई के साथ इसी साल 10 फरवरी को होगी। शादी के लिए सारे इंतजाम डेवोन के द ग्लोरियस आर्ट हाउस में कराए गए हैं। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं...