दुनियाभर में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, जिनको लेकर कई तरह की अलग-अलग मान्यताएं भी है। जो कभी-कभार थोड़ी अजीबोगरीब होती है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब त्योहार जापान में मनाता जाता है। इसे दुनिया 'नेकेड फेस्टीवल' के नाम से जानती है।
इस त्योहार को जापानी लोग हड़का मत्सुरी कहते हैं। हर साल इस त्योहार को फरवरी के दूसरे शनिवार के दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग लोग जापान के ओकायामा शहर में बने सैदाईजी कान्नोनीन मंदिर में पूजा करने जाते हैं।
हर साल की तरह इस साल भी जापान में हड़का मत्सुरी इवेंट का आयोजन किया गया। इस त्योहार इस बार करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 15 फरवरी के दिन भी इस बार इस फेस्टिवल में दस हजार लोग शामिल हुए थे।
इन लोगों ने कपड़े के नाम पर छोटा सा तौलिया, जिसे फुंदेशी कहा जाता है और सफेद रंग का मौजा, जिसे तबी कहा जाता है पहन रखा था। इस त्योहार में इस बार करीब दस हजार लोग शामिल हुए, जिसमें लोगों ने सबसे पहले मंदिर की सफाई की और फिर शाम को सब एक दम ठंडे पानी से नहाते हैं।
इसके बाद सभी मेन मंदिर के परिसर में जाते हैं। रात के समय मंदिर का पुजारी लोगों की तरफ ऊपर की खिड़की से झंडे फेंकते हैं। जिस भी इंसान के हाथ ये झंडे एते हैं, उसका पूरा साल अच्छा जाएगा ऐसा माना जाता है।