पैसा’ एक ऐसा शब्द जिसे सुनना और पाना हर किसी को अच्छा लगता है। पैसों को लेकर इंसान की भूख इतनी बढ़ चुकी है कि ये पैसा इंसान से कुछ भी करवा सकता है। पैसों से प्रेम का एक ही वाक्या सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक इंसान के अंदर पैसे की भूख इतनी बढ़ गई कि वो हीरे का हार खा गया और उसे कुछ हुआ भी नहीं।
दरअसल, नोएडा के एक मॉल में एक आदमी ने आभूषणों के शोरूम पर हीरे का हार निगल लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम में काम करने वालों को हार की गुमशुदगी का तब पता चला जब वह व्यक्ति वहां से चला गया।
जानकारी के अनुसार घटना नोएडा के टीजीआईपी मॉल की है। वहां रविवार को एक शख्स ने कथित रूप से हीरे का एक नेकलेस तब निगल लिया जब उससे बात करते हुए शोरूम कर्मचारी दूसरी तरफ देख रहा था।
नेकलेस की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। नेकलेस खो जाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो इस घटना का पता चला। इस मामले की खोजबीन जारी है।