हर देश में शादी की अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं। लोग अपने-अपने धर्म की परंपरा को सदियों से निभाते आ रहे हैं। शादी के इन रस्मों को घरवालों के साथ-साथ रिश्तेदार भी खूब एंजॉय करते हैं। दुल्हा-दुल्हन के बाहर से आए दोस्त भी शादी में खूब मजे करते नजर आते हैं।
स्कॉटलैंड में शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन का मुंह काला किया जाता है। दुल्हन के मुंह पर ग्रीस लगाया जाता है। यह परंपरा वहां के स्थानीय लोग सदियों से यह परंपरा निभाते आ रहे हैं।
रोमानिया में शादी के वक्त दुल्हन को किडनैप करने की परंपरा काफी मशहूर है। दुल्हन को शादी में आए दूल्हे के दोस्त किडनैप करते हैं और तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक घर वाले उन्हें पार्टी देने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
इंडोनेशिया में शादी में एक ऐसी रस्म है, जिसे सुनने के बाद आपका मन शादी करने को ही नहीं करेगा। यहां शादी के तीन दिन बाद तक दुल्हा-दुल्हन को टॉयलेट इस्तेमाल करने नहीं दिया जाता है। इंडोनेशिया में इस रस्म को लेकर लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र बंधन है। यदि तीन दिन से पहले टॉयलेट में चले गए तो अपशगुन माना जाता है।
आयरिश में शादी से पहले दुल्हन को हर वक्त डांस करते रहना होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दुल्हन खूबसूरत होती है उसे देखकर शैतान आकर्षित हो जाएगा। दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़े होकर डांस करती रहती है।