Most Expensive Potato: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर सब्जियों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। आलू सदाबहार है, क्योंकि वह किसी भी सब्जी में आसानी से घुलमिल जाता है। आलू ऐसी सब्जी है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। दूसरी सब्जियों से आलू की कीमत भी कम होती है। आलू की एक ऐसी किल्म है, जो सच में इस सब्जी को राजा की उपाधि दिलाती है।
हम आपको आज एक ऐसी आलू की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत बाजार में 10 या 20 रुपये किलो नहीं है। इस आलू को आम आदमी नहीं खरीद सकता है, क्योंकि इसकी कीमत इतनी अधिक है। अगर कोई अपनी सैलरी से आलू खरीदना चाहता है, तो उसे लोन लेना पड़ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आलू की कौन सी किस्म है और इसकी कीमत क्या है? आइए जानते हैं इस आलू की किस्म के बारे में...
अगर आप इस आलू की कीमत के बारे में जानेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही आप कहेंगे इससे अच्छा, तो सोना खरीदना है। सबसे बड़ी बात यह है कि इतना मंहगा होने के बाद भी दुनियाभर में इस आलू की मांग है। अमीर इस आलू को बड़े शौक से खाते हैं।
बताया जाता है कि इस आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका छिलका भी फायदेमंद होता है। इस आलू को खाने वाले बताते हैं कि इसमें नींबू, नमक और अखरोट का मिलाजुला स्वाद आता है। खासतौर इस आलू से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाया जाता है।