शादी से पहले युवक ने छिपाया ऐसा भयानक सच, पता लगते ही उजड़ गई पत्नी की जिंदगी
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:07 AM IST
गुजरात में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी से ऐसी बात छुपाई जिसके बारे में उसे शादी के बाद पता चला। जैसे ही पत्नी को यह बात मालूम चली उसकी दुनिया लुट गई।
इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें महिला ने पति पर भरोसा तोड़ने का आपराधिक केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने शादी से पहले अपनी जाति छिपाते हुए खुद को ब्राह्मण बताया था। मेहसाणा के शाहपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया है कि 23 अप्रैल को जिस शख्स से उसकी शादी हुई, उसने अपना सरनेम मेहता बताते हुए कहा था कि वह ब्राह्मण है। शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के कुछ ही समय बाद महिला को पता चला कि पति का सरनेम खमार है और वह ब्राह्मण नहीं हैं।
महिला ने कहा 'पिछले साल अप्रैल में एम कॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे जॉब की सख्त जरूरत थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं थी। उस दौरान उसने एक गैस एजेंसी में खाली अकाउंटेंट की पोस्ट के लिए अप्लाई किया। फर्म की मालिक ज्योत्सना मेहता ने उसे 5000 रुपये महीने की सैलरी पर नियुक्त किया। इसी दौरान वह ज्योत्सना के पुत्र यश के संपर्क में आई। यश ने बताया कि वे ब्राह्मण हैं।'
पीड़ित एकता ने आगे बताया, 'एक-दूसरे से मुलाकातें बढ़ने के साथ उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसलिए उसने शादी का फैसला किया। महिला का कहना है कि वह भी उसी की तरह सवर्ण थे, इसलिए उसने इस 23 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज से खानपुर के स्टर्लिंग सेंटर में एक पुजारी की मौजूदगी में यश के साथ शादी रचा ली।
शादी के बाद जब वह घर पर सेटल हो गए तो एक दिन उसे पता चला कि यश का सरनेम खमार था। इस संबंध में उसने यश से पूछताछ की तो पता चला कि वह ब्राह्मण सरनेम नहीं है। यश ने अपनी जाति छिपाते हुए महिला का भरोसा तोड़ा था और उसके साथ झूठ बोलकर धोखे से विवाह किया था। बाद में एकता ने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया। परिजन बेटी को लेकर सीधा पुलिस थाने पहुंचे और यश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।