ख्वातिनों हज़रात। पालथी मार के बैठ जाइए। पद्माषण करने की कोई जरूरत नहीं है। आज एक नई बात बता रहे हैं। बस सुनते जाइए।
अप्रैल 2016। पहला हफ़्ता। तारीख भरसक 4 अप्रैल। दिन सोमवार। इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने एक जिज्ञासा जगा दी थी। एक खबर आई थी। जल्द ही एक बड़ा खुलासा। तारीख 5 अप्रैल। दिन मंगलवार। अखबार उठाते ही। पहले पन्ने 'पनामा गेट' नाम की एक नई मछली दिखी। हमने 5वीं क्लास में पढ़ा था, पनामा नहर के बारे में। हमें लगा कोई नया गेट बने होए। लेकिन जब डिटेल में जरा अंदर घुसा तो पता चला। लेयो, ई तो बड़का बवाल है। यहां तो अरबों का रफ़ा-दफ़ा कर दिया गया था।
इंडिया से लेकर विदेश तक हर जगह के बड़े-बड़े लोगों के नाम। बच्चन परिवार बहु सहित। और भी कितने नाम थे याद नहीं है। दुनिया के बड़े-बड़े नेता थे। तब जितना बवाल कटना था कटा। फिर मुआमला शांत।
लेकिन पाकिस्तान में बवाल चल ही रहा है, अभी तक। सोमवार को भी पाकिस्तान के कोर्ट में सुनवाई, हुई। एक्चुअल पंगा है कि केस में एक बड़ा नाम फंसा हुआ है। नाम है मरियम नवाज़...