मुंबई की बारिश में फंसी Jaguar,पास में खड़ी देसी बोलेरो ने दिखाई अपनी रफ्तार लोग बोले-ये है असली कार
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sat, 07 Sep 2019 05:37 PM IST
mumbai rain
- फोटो : social media
मुंबई में की बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, शहर में जगह-जगह झमाझम बारिश के नजारे देखने को मिल रहे है। सारी मुंबई घुटनों तक लबालब पानी से भरी हुई है, तो वहीं इल दिनों सोशल मीडिया पर मुबंई की बारिश के खूब चर्चे हो रहे है। ऐसे में मुंबई से एक वीडियो आई है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
jaguar
- फोटो : social media
आपने मुंबई की सड़को पर मंहगी गाड़ियों का रौला तो जरूर देखा होगा, लेकिन इन दिनों मुबंई की बदहाल सड़कों की मार एक 'जगुआर' झेल रहा है। ये वहीं गाड़ी है, जिसके उपर गाने बना था 'कुड़ी कहेंदी बेबी पहलां जगुआर ले लवो, फेर जिन्ना मर्जी प्यार ले लवो'
bolero and jaguar
- फोटो : social media
अब आप ये बात जरूर कहेंगे कि भईया सारी मुंबई में गाड़ियों का यही हाल है, तो बेचारी 'जेगुआर' को काहे घसीट रहे हो, आपके सवाल का जवाब है ये वीडियो...
bolero and jaguar
- फोटो : social media
वीडियो में आप देख सकते है कि लग्जरी कार जगुआर फंसी हुई है और उसके पास से देसी महिंद्रा बोलेरो कार तेज रफ्तार में पानी को चीरते हुए निकल गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
महिंद्रा के चीफ आनंद महिंद्रा ने भी यह न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें भी पर्सनली बोलेरो ही पसंद है।