विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा और अनुराग कश्यप की नई फिल्म आ रही है। बिलकुल सही सुने हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। एकदम धांसू पोस्टर है। फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी के साथ कोंकणा सेन भी नज़र आ रही हैं।
https://twitter.com/sonakshisinha/status/747708218151997440
यह फिल्म ए.आर.मुरुगाडोस ले कर आ रहे हैं। मुरुगाडोस ने इससे पहले 2014 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हॉलीडे फिल्म बनाई थी। और 2008 में आई सुपरहिट फिल्म ग़जनी का निर्देशन भी इन्होंने ही किया था।
फिल्म का पोस्टर एकदम ताबड़-तोड़ है। सोनाक्षी सिन्हा, इसमें जर्नलिस्ट बनी हैं। पोस्टर में एकदम घिसाई हुई दिख रही हैं। वो जर्नलिस्ट कम फाइटर दिख रही हैं इसमें। अनुराग कश्यप को देख के पोस्टर से अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो रहा है कि वो कौन से किरदार में होंगे। एकतरफ उनकी मूंछें तो दूसरी तरफ कॉलर वाली टी-शर्ट और हाथ में पूरी सधी हुई पिस्टल। और एक घड़ी। जिसकी बेल्ट लेदर वाली है। कैरेक्टर पॉजिटिव लग रहा है।
कोंकणा फिल्म में पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं.
सबसे जबर जो है, वो पोस्टर के ऊपर जो लाइन लिखा है, 'No one will be forgiven', जिसका मतलब होता है किसी को बख़्शा नहीं जाएगा।
फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को आने वाला है। और फिल्म की रिलीज़ 2 सितम्बर को होनी है। अब देखते हैं क्या होता है ट्रेलर में पहले।
वैसे 'मोउना गुरु' नाम से एक तमिल फिल्म आई थी 2011 में, ये उसी की रीमेक बताई जाती है।